Monday, April 28, 2025

पत्नी को प्रेमी संग आइसक्रीम खाते देख भड़के पति ने कर दी बीच सड़क धुनाई

मेरठ। पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आइसक्रीम खाते देख पति भड़क उठा। पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की बीच सड़क पर जमकर पिटाई कर दी।

मामला थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र का है। जहां पर पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आइसक्रीम खाते हुए पकड़ लिया। इसके बाद पति ने प्रेमी को सड़क पर गिरा—गिराकर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद प्रेमी बाइक पर फरार हो गया। सदर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला घर से बेगमपुल एक रिश्तेदार के घर जाने की बात कहकर निकली थी।

पति को शक था कि पत्नी प्रेमी के साथ जाती है। इसे लेकर विवाद भी हुआ था। महिला के घर से निकलने के बाद पति भी उसके पीछे चल दिया। महिला रोहटा रोड पर बाइक पर आए प्रेमी से मिलने के लिए पहुंची। दोनों रोहटा रोड पर आइसक्रीम खाने के लिए रुक गए।

[irp cats=”24”]

पत्नी को प्रेमी के साथ आइसक्रीम खाता देख पति ने दोनों को पकड़ लिया और धुनाई कर दी। मामला कंकरखेड़ा थाने पहुंचा। पुलिस ने पति और पतनी के बीच समझौता करवाकर दोनों को घर भेज दिया। वहीं आरोपी प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए महिला के पति ने तहरीर दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय