Wednesday, May 21, 2025

बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, प्रत्येक गांव में अमृत सरोवर बनाकर किया जाएगा जल संचयन

अयोध्या। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विकासखंड पूराबाजार सरायरासी में बने अमृत सरोवर का बुधवार को लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में अमृत सरोवर बनाकर जल संचयन किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की हकीकत भी देखी।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूराबाजार पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पताल में बने ऑक्सीजन प्लांट, पीआईसीयू, एचडीयू वार्ड तथा प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दवाओं के रखरखाव, दवा वितरण कक्ष एवं कोविड टीकाकरण कक्ष, प्रसव कक्ष व कर्मचारियों के उपस्थित पंजिका का भी निरीक्षण किया।

उपमुख्यमंत्री ने विकासखंड मया बाजार के रजपलिया गांव स्थित गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गो आश्रय स्थल मुख्य मार्ग से दूर होने पर डीसी मनरेगा सविता सिंह से सवाल-जवाब किया। उन्होंने गौमाता का पूजन कर अपने हाथों से उन्हें गुड़ व केला खिलाया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय