हरियाणा में उद्योग श्रमिक मैत्री परिषद का गठन, बजट निर्माण में उद्योग, श्रमिकों को मिलेगी समान भागीदारी
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य के औद्योगिक और आर्थिक ढांचे को मजबूती देने के उद्देश्य से उद्योग श्रमिक मैत्री परिषद का गठन कर दिया है। आगामी वित्तीय वर्ष के राज्य बजट के विचार-विमर्श और निर्माण के लिए गठित इस उच्च स्तरीय परिषद को गवर्नर की मंजूरी मिल चुकी है। परिषद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में कार्य करेगी। परिषद का मुख्य उद्देश्य बजट निर्माण की प्रक्रिया में उद्योग जगत और श्रमिक वर्ग के हितों के बीच संतुलन स्थापित करना तथा राज्य में औद्योगिक विकास को नई दिशा देना है। सरकार का मानना है कि इस पहल से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और श्रमिक कल्याण को भी मजबूती मिलेगी।
इस परिषद में श्रम मंत्री अनिल विज, श्रम आयुक्त, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक सचिवों के साथ-साथ औद्योगिक संगठनों और श्रमिक संघों के प्रतिनिधि भी सदस्य होंगे। परिषद बजट से जुड़े सुझाव देने के अलावा औद्योगिक वातावरण को बेहतर बनाने से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा करेगी।
परिषद का विशेष फोकस न्यूनतम मजदूरी दरों के पुनरीक्षण, औद्योगिक विवादों के शीघ्र समाधान के लिए पांच नए श्रम न्यायालयों की स्थापना, कर्मचारियों के लिए बीमा और सामाजिक सुरक्षा पोर्टल की निगरानी तथा औद्योगिक लाइसेंसिंग प्रक्रिया के सरलीकरण और विकेंद्रीकरण पर रहेगा। हरियाणा सरकार ने बजट से पूर्व सर्वदलीय बैठक बुलाने का भी फैसला किया है। उनतीस जनवरी को पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बजट को लेकर विपक्षी नेताओं के साथ मंथन करेंगे। इस बैठक में सभी विधायकों, विपक्षी दलों के नेताओं और निर्दलीय प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। विधायक अपनी-अपनी क्षेत्रीय समस्याएं और विकास से जुड़े सुझाव सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे, ताकि उन्हें बजट में शामिल किया जा सके। इस बार हरियाणा के बजट का अनुमान सवा दो लाख करोड़ रुपये तक लगाया जा रहा है, जो राज्य के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट माना जा रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां