सूचना देने की बजाय वीडियो बनाते रहे ,तेंदुए की डूबने से मौत

On
अर्चना सिंह Picture

 

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा वन मंडल में लापरवाही और देरी एक तेंदुए की जान पर भारी पड़ गई। लोग वन विभाग को सूचना देने की बजाय कुएं में संघर्ष कर रहे तेंदुए का वीडियो बनाते रहे और इस दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सेंधवा के वन मंडलाधिकारी आईएस गडरिया ने बताया कि मंगलवार को शिकार के दौरान कुएं में गिरे करीब ढाई वर्ष के नर तेंदुए की डूबने के कारण मौत हो गई। यह घटना बलवाड़ी अनुविभाग के छतरी पडावा गांव के बाहरी क्षेत्र में दल सिंह के खेत में स्थित कुएं में हुई।


उन्होंने बताया कि तेंदुआ संभवतः किसी शिकार का पीछा करते हुए पानी से भरे सीमेंट कांक्रीट से निर्मित कुएं में गिर गया। कुएं की पैरापेट दीवार काफी नीची थी और अंदर की सतह चिकनी होने के कारण तेंदुआ किसी सहारे को पकड़कर बैठ नहीं सका। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेंदुआ मंगलवार तड़के करीब चार से पांच बजे के बीच कुएं में गिरा और कई घंटों तक अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करता रहा। उन्होंने बताया कि सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों ने कुएं से आती आवाजें सुनीं और झांककर देखा, जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके बावजूद ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना नहीं दी। उन्होंने बताया कि कुछ लोग तेंदुए की मदद करने या विभाग को सूचना देने के बजाय उसके वीडियो बनाते रहे, जिससे बहुमूल्य समय नष्ट हो गया। वन अधिकारियों ने कहा कि यदि ग्रामीण रस्सी के सहारे एक खटिया या कोई साधारण सहारा भी कुएं में उतार देते, तो तेंदुआ कुछ समय तक उस पर बैठकर जीवित रह सकता था।

और पढ़ें अहमदाबाद में चांसलर मर्ज का भव्य स्वागत; पीएम मोदी के साथ साझा करेंगे पतंग महोत्सव का मंच


करीब सुबह 9 बजे वन विभाग को सूचना मिलने पर महज 10 मिनट के भीतर दो बीट गार्ड मौके पर पहुंचे और उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन आरंभ कर तेंदुए को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मेडिकल परीक्षण में बाहर निकलने के संघर्ष के दौरान तेंदुए के दांत और पंजे क्षतिग्रस्त पाए गए। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम नियमानुसार तेंदुए का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीवों से जुड़ी किसी भी आपात स्थिति में तुरंत विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते जान बचाई जा सके।

और पढ़ें मुजफ्फरनगर के सोहजनी तगान में स्वामी यशवीर ने दिया भाषण- 'हिंदुत्व जागरण ही समय की पुकार'

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: विधायक पंकज मलिक ने ई-रिक्शा से SIR जागरूकता अभियान शुरू किया

मुजफ्फरनगर। प्रेमपुरी स्थित अपने आवास से समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक ने PDA प्रहरी एक्सप्रेस (ई-रिक्शा) लेकर मतदाता जागरूकता...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: विधायक पंकज मलिक ने ई-रिक्शा से SIR जागरूकता अभियान शुरू किया

डिपोर्ट के बाद फिर भारत में घुसी दो बांग्लादेशी महिला, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई पुलिस ने बांग्लादेश में डिपोर्ट की गईं दो महिलाओं को फिर से दक्षिण मुंबई के कफ परेड और...
Breaking News  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
डिपोर्ट के बाद फिर भारत में घुसी दो बांग्लादेशी महिला, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

सर्राफा बाजार में तेजी जारी, लगातार दूसरे दिन सोना और चांदी ने बनाया मजबूती का नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। मकर संक्रांति के दिन आज घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज...
Breaking News  बिज़नेस 
सर्राफा बाजार में तेजी जारी, लगातार दूसरे दिन सोना और चांदी ने बनाया मजबूती का नया रिकॉर्ड

पतंग पर सियासत: वाराणसी में PDA के सहारे सपा का सत्ता परिवर्तन संदेश

वाराणसी। वाराणसी से मकर संक्रांति के मौके पर राजनीति से जुड़ी एक खास तस्वीर सामने आई है, जहां समाजवादी पार्टी...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
पतंग पर सियासत: वाराणसी में PDA के सहारे सपा का सत्ता परिवर्तन संदेश

जीएसटी विभाग ने प्रतिबंधित तंबाखू उत्पाद के कारोबारी पर लगाया 317 करोड़ रुपये का कर एवं जुर्माना

   दुर्ग। छत्तीसगढ़ वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने प्रतिबंधित तंबाखू उत्पाद के अवैध कारोबार में संलिप्त जिले के कारोबारी...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
जीएसटी विभाग ने प्रतिबंधित तंबाखू उत्पाद के कारोबारी पर लगाया 317 करोड़ रुपये का कर एवं जुर्माना

उत्तर प्रदेश

पतंग पर सियासत: वाराणसी में PDA के सहारे सपा का सत्ता परिवर्तन संदेश

वाराणसी। वाराणसी से मकर संक्रांति के मौके पर राजनीति से जुड़ी एक खास तस्वीर सामने आई है, जहां समाजवादी पार्टी...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
पतंग पर सियासत: वाराणसी में PDA के सहारे सपा का सत्ता परिवर्तन संदेश

मेरठ: थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने 1155 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने 1155 ग्राम गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना लिसाड़ी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने 1155 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

मेरठ: थाना इंचौली ने दुकान से चोरी का खुलासा, चोरों से कैमरा और नकदी बरामद

शेखू, थाना इंचौली द्वारा दुकान से कैमरा व अन्य सामान चोरी हो जाने के संबंध में तहरीर दी गई थी।...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: थाना इंचौली ने दुकान से चोरी का खुलासा, चोरों से कैमरा और नकदी बरामद

सहारनपुर में बाइक की टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

सहारनपुर (चिलकाना)।  दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के  
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बाइक की टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल