Wednesday, May 7, 2025

गाजियाबाद में हिंडन से मुंबई के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू, पश्चिम यूपी के यात्रियों को मिलेगी राहत

गाजियाबाद। आज सोमवार से हिंडन से मुंबई के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हो रही है। हिंडन से मुंबई के लिए सीधी हवाई सेवा होने से ना सिर्फ गाजियाबाद वालों बल्कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोगों को भी सुविधा मिलेगी। मुंबई की फ्लाइट पकड़ने के लिए अब पश्चिम यूपी या गाजियाबाद के लोगों को दिल्ली अंतराष्ट्रीय हवाई अडडे नहीं जाना होगा। उनको गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से ही सीधी फ्लाइट मिलेगी।

 

मुरादाबाद में बीजेपी विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष के बीच तीखी नोकझोंक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

 

आज यानी 10 मार्च से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से मुंबई की फ्लाइट सर्विस शुरू हो रही है। गाजियाबाद और मुंबई के बीच फ्लाइट रोजाना उड़ान भरेगी। इसके साथ हिंडन एयरपोर्ट से देश के अलग-अलग हिस्सों की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

 

 

मुजफ्फरनगर में शिक्षा की अलख जगा रहे है बिजली कर्मचारी भारत सिंघल, झोपड़ी वालों को बना रहे शिक्षित !

गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट ने जुड़ने वाला मुंबई देश का 9वां शहर होगा। इससे पहले यहां से आदमपुर, नांदेड, किशनगढ़, लुधियाना और बठिंडा की लोकल फ्लाइट्स उड़ान भरती हैं। जबकि बेंगलुरू, गोवा और कोलकाता की कमर्शियल फ्लाइट्स भी हिंडन से उड़ान भरती हैं। मुंबई, हिंडन एयरपोर्ट से कनेक्ट होने वाला नौवां शहर होगा। फ्लाइट से गाजियाबाद से मुंबई का सफर मात्र 2.15 घंटे में पूरा कर लिया जाएगा।
जानिए क्या है शेड्यूल?

 

मुज़फ्फरनगर में वैश्य शिरोमणि राजा रतनचन्द की मूर्ति का हुआ लोकार्पण, मुगलों से लोहा लेने में शहीद हुए थे राजा !

 

आज सोमवार 10 मार्च से पहली फ्लाइट मुंबई से गाजियाबाद के लिए उड़ान भरेगी। दोपहर हिंडन एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड करेगी। हिंडन एयरपोर्ट के डायरेक्टर उमेश यादव ने बताया कि फरवरी तक हिंडन एयरपोर्ट से केवल पांच रूटीन फ्लाइट्स उड़ान भर रही थीं। अब इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। मार्च के अंत तक इनकी संख्या बढ़कर 13 हो जाएगी। हिंडन एयरपोर्ट से बेंगलुरू के लिए दूसरी फ्लाइट की सेवा भी आज से शुरू हो रही है। हिंडन एयरपोर्ट को वैकल्पिक रूप में विकसित किया जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय