Saturday, April 12, 2025

नोएडा में पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, बेटी की पुकार पर पिता व भाई ने दमाद की कर दी धुनाई

नोएडा। किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस घटना की जानकारी महिला ने अपने मायके में परिजनों को दी। बेटी की पुकार पर उसकी ससुराल पहुंचे पिता व भाई ने अपने दमाद की जमकर धुनाई कर दी। इस मामले में पीड़ित ने थाना जारचा में अपने ससुर, साले, सास सहित 5 लोगों को नामित करते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है कि उन्होंने उसके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी हत्या करने की धमकी दी है। पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
 

थाना जारचा के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि संजय कुमार पुत्र सुभाष सिंह निवासी ग्राम रसूलपुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी से उसका किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस बात पर उसकी पत्नी ने अपने पिता भाई और मां को इस बात की सूचना दी।

पीड़ित के अनुसार उसकी पत्नी के पिता रामकुमार भाई, लोकेश तथा उसकी पत्नी की मां तथा दो अज्ञात लोग उसके घर में आए तथा उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट कर गाली गलौज की। पीड़ित के अनुसार उसकी पत्नी अपने मायके वालों के साथ चली गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जब वह ड्यूटी करके घर आ रहा था तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  नीतीश कुमार को अगर उप प्रधानमंत्री बनाया जाए तो बिहार के लिए होगी गर्व की बात : अश्विनी चौबे
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय