Thursday, April 24, 2025

केजरीवाल की जमानत पर आप कार्यकर्ताओं में खुशी, जिलाध्यक्ष ने बांटी मिठाई

मेरठ। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिल गई है। दिल्ली एक्साइज पॉलिसी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की जांच का सामना कर रहे केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने एक जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है।

 

सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। आम आदमी पार्टी (आप) के मेरठ जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय ने सत्य और न्याय की जीत को पुनः साबित किया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत देने के फैसले का हम स्वागत करते हैं।

[irp cats=”24”]

 

उन्होंने कहा कि अब देश देखेगा केजरीवाल का कमाल। तानाशाही का अंत होगा। साथ ही उन्होंने लोकतंत्र जिंदाबाद, तानाशाही मुर्दाबाद का नारा लगाया। उधर, सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर लोकसभा में अरविंद केजरीवाल के साथ घूमकर भाजपा को हराने का संकल्प भी लिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय