Monday, May 19, 2025

जौनपुर में भ्रष्टाचार की सूचना पर डीएम ने की छापेमारी, दो की सेवा समाप्त, एक कलेक्ट्रेट से सम्बद्ध

जौनपुर- उत्तर प्रदेश में जौनपुर के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड ने गुरुवार को एनएचएआई कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कर्मचारियों की भूमिका पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कंप्यूटर ऑपरेटर और क्लर्क की सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया और कानूनगो को कलेक्ट्रेट से सम्बद्ध कर दिया।

जिलाधिकारी ने बारीकी से पत्रावलियों और अभिलेखों का निरीक्षण किया। इस दौरान एनएचएआई द्वारा भुगतान संबंधी पत्रवालियां संदिग्ध पाई गई जिस पर उन्होंने इन पत्रवालियों की विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए।

श्री माँदड़ ने बताया कि प्रथम दृष्टया कानूनगो संतोष तिवारी, कंप्यूटर ऑपरेटर हिमांशु और क्लर्क अनिल यादव और बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापक राहुल सिंह की भूमिका संदिग्ध पाई गयी है। जिस पर कानूनगो संतोष कुमार तिवारी को कलेक्ट्रेट से संबद्ध करने और कंप्यूटर ऑपरेटर दिव्यांशु और अनिल यादव की सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा राहुल सिंह को नोटिस जारी करने के निर्देश मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह को दिए गए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, जॉइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं कुणाल गौरव, ज्ञानप्रकाश सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय