Thursday, April 24, 2025

सलावा खेल विवि पहुंचे डीएम ने की निर्माण सामग्री की जांच, दिए निर्देश

मेरठ। जिलाधिकारी डाॅ. विजय कुमार सिंह ने सलावा स्थित निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। डीएम ने निर्माण कार्य में प्रयुक्त की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच करते हुए संबंधित अधिकारी को सख्त हिदायत दी।

मुज़फ्फरनगर में बैंक कर्मियों ने ग्राहक से की अभद्रता, भाकियू ने दिया धरना, दो कर्मचारियों का होगा तबादला

 

[irp cats=”24”]

 

उन्होंने फर्म व संबंधित विभाग को तेजी के साथ समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति प्रथम दृष्टया ठीक है। उन्होंने बताया कि खेल विश्वविद्यालय में दिन रात कार्य चल रहा है जिसे समय से पूर्ण कराया जाएगा। इस अवसर पर कुलपति दीप अहलावत, एडीएम प्रशासन बलराम सिंह, एसडीएम सरधना नारायणी भाटिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 जनवरी, 2022 को सलावा में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था। 90 एकड़ में बनने वाले प्रदेश के पहले खेल विवि में ओलंपिक खेल से संबंधित अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

मुज़फ्फरनगर में चेयरपर्सन ने अफसरों के कसे पेंच, सफाई, जलापूर्ति और पथ प्रकाश पर जोर, सभासदों ने उठाया सफाईकर्मियों का मुद्दा

 

 

 

शिलान्यास के करीब 3 साल बाद बाद अभी तक 50 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हुआ है। अधिकारियों के अनुसार मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य प्रोजेक्ट के अनुसार 14 अगस्त 2025 तक पूरा करना है। उसके बाद यह विश्वविद्यालय निर्माण एजेंसी द्वारा हैंड ओवर कर दिया जाएगा। उसके बाद वर्ष 2026 के शिक्षा सत्र से पहले एडमिशन शुरू करने का लक्ष्य इसमें रखा गया है। हालांकि इस बात पर भी संशय है कि जो इसके लिए तय समय सीमा है तब तक ये विश्वविद्यालय बनकर खड़ा हो पाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय