Saturday, June 29, 2024

नोएडा में डॉक्टर महेश शर्मा ने लगाई हैट्रिक, ऐतिहासिक जीत पर बधाई व शुभकामनाएं देने वालों का लगा तांता

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर लोक सभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी महेंद्र नागर को 5,59472 मतों से मात दी हैं। डॉ महेश शर्मा तीसरी बार गौतमबुद्ध नगर लोकसभा से चुनाव जीते हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में 80 सीटों पर चुनाव लड़े प्रत्याशियों में सर्वाधिक वोट से जीत दर्ज की है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

अपनी जीत पर डॉक्टर महेश शर्मा ने गौतम बुद्ध ने की जनता, भारत के प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जनता और भाजपा के बड़े नेताओं ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा निरंतर करते रहेंगे। डॉ महेश की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। जैसे ही उनकी जीत की सूचना कार्यकर्ताओं तक पहुंची, कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। काफी संख्या में शहर के उद्योगपति, सामाजिक लोग, राजनेता डॉ महेश शर्मा को बधाई देने पहुंचे। डॉक्टर महेश शर्मा को बधाई व शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।

 

 

डॉ महेश शर्मा वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां से 2 लाख 80 हजार वोट से जीते थे। वर्ष 2019 के चुनाव में उन्होंने 3 लाख 36 हजार 922 वोटों से जीत दर्ज की थी, जबकि 2024 में उन्होंने 5,59,472 मतों से जीत दर्ज की है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टर महेश शर्मा को मतों की गणना में अब तक 8 लाख 57 हजार 8 सौ 29 मत मिले हैं, जबकि डॉ महेंद्र नागर को 298357, बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी को 251615 मत मिले हैं। अन्य प्रत्याशी किशोर सिंह को 1767, नरेश नौटियाल को 941, नारादेश्वर को 617, भीम प्रकाश को 3875, मनीष कुमार द्विवेदी को 1772, रन सिंह डुडी को 908, राजीव मिश्रा को 657, कुमारी शालू को 1050, पराग कौशिक को 946, महकर सिंह को 1124, मोहम्मद मुमताज आलम को 2821, शिवम आशुतोष को 2641 तथा नोटा पर 10324 मत पड़े हैं।

 

 

जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि सुबह आठ बजे से फूल मंडी स्थित मतगणना केंद्र में मतों की गिनती शुरू हुई। उन्होंने बताया कि गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के लिए कुल 14 लाख 35 हजार 720 मत पड़े हैं। जिनमें नोएडा जेवर और दादरी विधानसभा की 3 सीटों पर 9,58,807 मत पड़े हैं। इन तीन विधानसभा सीटों की मतों की गिनती गौतम बुद्ध नगर में की गई। उन्होंने बताया कि खुर्जा और सिकंदराबाद विधानसभा सीट पर 4,76,913 मत पड़े हैं। जिनकी गिनती बुलंदशहर में की गई। उन्होंने बताया कि नोएडा और बुलंदशहर में हो रही पांचो विधानसभा सीटों की गिनती के प्रत्येक चरण की गणना के बाद एक साथ मिलान करके गौतम बुद्ध नगर से रुझान की घोषणा की गई।

 

 

उन्होंने बताया कि सबसे पहले डाक मत पत्रों और ईटीबीपीएस मतों की गणना हुई। इसके लिए क्रमशः 10 और 13 टेबल लगाई गई उन्होंने बताया कि डाक मत पत्र और  ईटीबीपीएस की मतगणना के बाद ईवीएम मशीन की मतगणना शुरू हुई।  उन्होंने बताया कि नोएडा विधानसभा की मतगणना के लिए 21 टेबल लगाई गई। यहां पर 747 बूथ है। यहां की मतगणना 36 राउंड के बाद पूरी हुई। उन्होंने बताया कि दादरी विधानसभा के लिए 21 टेबल लगाई गई। यहां पर 707 बूथ है। यहां की मतगणना 34 राउंड तथा जेवर विधानसभा के लिए 14 टेबल लगाई गई यहां पर 398 बूथ है।

 

इसकी मतगणना 29 राउंड के बाद पूरी हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि खुर्जा विधानसभा के लिए 14 टेबल लगाई गई यहां पर 432 बूथ हैं। इसकी मतगणना 31 राउंड के बाद पूरी हुई। उन्होंने बताया कि सिकंदराबाद विधानसभा सीट के लिए 74 टेबल लगाई गई, यहां पर 433 बूथ है। यहां की मतगणना 31 राउंड बाद पूरी हुई।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय