Tuesday, May 20, 2025

बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर कंटेनर पलटने से चालक की मौत

बागपत। जनपद के रटाैल में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। यहां ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर  सिंगौली और गौना गांव के बीच अनियंत्रित कंटेनर शुक्रवार की सुबह पलट गया, जो नीचे गिर गया। कंटेनर के नीचे दबने से चालक सलमान (30) निवासी शाहपुर ताहिरपुर खैरा जनपद बदायू की मौत हो गई।

 

बदायू जिले के शाहपुर ताहिरपुर खैरा गांव का रहने वाला चालक सलमान कंटेनर चालक है। जो शुक्रवार की सुबह वह कंटेनर में गाजियाबाद से माल लादकर सोनीपत हरियाणा जा रहा था। जैसे ही वह सिंगौली तगा और गौना गांव के बीच अंडरपास के पास पहुंचा तो उसका कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। जो ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से नीचे गिर गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय