Sunday, May 11, 2025

बांदा में सुहागरात के समय पति की खुली पोल, नई दुल्हन ससुराल छोड़ पहुंच गई थाने, मुकदमा दर्ज

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा में पति-पत्नी के बीच विवाद का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहा शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन के साथ जब उसके दूल्हे ने सुहागरात नहीं मनाई तो दुल्हन ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। पति ने भी पीछे नहीं रहते हुए सुहागरात की जिद कर रही पत्नी के चरित्र पर सवाल खड़े कर दिए। बाद में दहेज के लिये घर से निकाली गई विवाहिता ने अब पति और उसके परिजनों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस पति और ससुराल पक्ष के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयासों में जुट गई है।

आपको बता दें कि बृहस्पतिवार को अतर्रा थाना क्षेत्र के गोख्या गांव की रहने वाली लड़की ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि इसी साल की 22 जून को उसकी शादी हरदोई थाना क्षेत्र के हरियावां इलाके के पोथवा गांव के रहने वाले युवक से हुई थी। शादी में चार पहिया गाड़ी नहीं मिलने से नाराज ससुराल पक्ष के लोगों ने शादी के समय ही उसकी विदाई से इनकार कर दिया था। 7 दिन बाद हुई विदाई के बाद जब वह दोबारा से ससुराल पहुंची तो सास ने गुजरात ले जाकर उसे प्रताड़ित किया और जान से मारने की कोशिश की। लड़की का मोबाइल भी पति ने अपने कब्जे में ले लिया था। पीड़िता ने किसी तरह से आप बीती मायके वालों को बताई तो वह ससुराल वालों को समझाने पहुंचे। आरोप है कि 28 जुलाई को ससुराल वालों ने युवती को घर से निकालते हुए जबरन उसके माता-पिता के साथ मायके भेज दिया। आरोप है कि पति के एक महिला के अवैध संबंध है और पहले से एक बच्चा है। पुलिस पति और ससुराल पक्ष के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुट गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय