Monday, April 21, 2025

गाजियाबाद में कुट्टू खाने से करीब 100 लोगों की हालत बिगड़ी, छह गांव और तीन कॉलोनियों में असर

गाजियाबाद। मोदीनगर के निवाड़ी क्षेत्र में कुट्टू खाने से बीमार हुए लोगों को मोदीनगर और मुरादनगर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र में नवरात्रि में कुट्टू का आटा खाने से करीब 100 लोग बीमार हो गए। 80 लोग चार अस्पतालों में भर्ती हैं और 20 से ज्यादा लोग अपने घरों पर मौजूद हैं। सभी को कुट्टू खाने के आधे से एक घंटे के भीतर चक्कर आए और फिर उल्टियां शुरू हो गईं। सभी लोगों ने अलग-अलग दुकानों से आटा खरीदा था।

माना जा रहा है कि ये दूषित आटा किसी एक ही फैक्ट्री में तैयार हुआ, जहां से इसकी सप्लाई विभिन्न दुकानों को हुई होगी। फिलहाल अस्पतालों में सभी का इलाज जारी है। वहीं खाद्य विभाग इन दुकानों से कुट्टू के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज रहा है।

आपको बता दें कि बुधवार रात करीब 11 बजे सबसे पहले कुट्टू का आटा खाने से तबियत बिगड़ने की सूचना गांव डबाना से आई। यहां के कुछ लोग मोदीनगर के अस्पताल में लाए गए। इसके बाद तो पूरी रात मरीज अस्पतालों में पहुंचते रहे।
डबाना के अलावा सौंदा, शेरपुर, पतला, डबाना, उजैड़ा और नगला गांव के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचने शुरू हो गए।

इसके अलावा मोदीनगर कस्बे की हरमुखपुरी और जगतपुरी कॉलोनी में भी लोग बीमार होने शुरू हो गए। मोदीनगर के तीन और मुरादनगर के एक अस्पताल में गुरुवार सुबह तक करीब 80 लोग भर्ती हैं। कुछ लोगों को डॉक्टरों ने प्रारंभिक ट्रीटमेंट देकर घरों को भेज दिया है। कुट्टू के सैंपल लिए, फैक्ट्री का पता नही है। वही SDM शुभांगी शुक्ला रात में ही अस्पतालों में पहुंचीं। उन्होंने सीएमओ को फोन करके बेहतर उपचार की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें :  गाजियाबाद के शकलपुरा गांव में नहर के पुल पर ट्रक पलटा, परिचालक गंभीर रूप से घायल

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय