Friday, April 18, 2025

मेरठ में डेंगू से बुजुर्ग की मौत, डॉक्टरों ने कहा – डेंगू से नहीं गई जान

मेरठ। कपसाढ़ गांव में बुखार और डेंगू का कहर जारी है। डेंगू के चलते वृद्ध की मौत हो गई। हालांकि, स्वास्थ विभाग के अधिकारियों का कहना है। गांव में पिछले एक माह से शिविर लग रहा है। यह मामला जानकारी में नहीं है।

कपसाढ़ गांव निवासी लोकेश ने बताया कि उनके पिता 75 वर्ष कमल सिंह उर्फ कमलू को एक सप्ताह पूर्व बुखार आया था। इसके बाद उन्हे मेरठ के भोपाल अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां पर जांच के बाद रिपोर्ट में डेंगू आया। स्थिति खराब होने पर गढ़ रोड स्थित वेदांत अस्पताल में भर्ती करवाया था। लेकिन, करीब चार दिन पहले उपचार से संतुष्ट नहीं होने पर घर लेकर आ गए थे। इसके बाद घर पर ही उपचार चल रहा था।

रात तबियत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि कपसाढ़ गांव में गत एक माह में अब तक लगभग दो दर्जन लोगों की डेंगू व अन्य बीमारियों की चपेट में आकर मौत हो चुकी है। उधर, सीएचसी प्रभारी संदीप गौतम ने बताया कि अभी इस तरह का मामला जानकारी में नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर पता लगाया जाएगा। जानकारी के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें :  राकेश टिकैत का ग्राम संवाद अभियान शुरू, बोले– खेती को बदनाम करने वालों को गांव-गांव जाकर देंगे जवाब
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय