सोनम कपूर के बेबी शॉवर में दिखी सनातन धर्म की झलक, बताया 'सीमन्तोन्नयन' का महत्व
मुंबई। 'सावंरिया' में मुख्य किरदार निभाकर डेब्यू करने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं। हाल ही में अभिनेत्री की गोद भराई की रस्म रखी गई है, जिसमें कपूर परिवार के सभी लोगों को देखा गया था। अब खुद सोनम ने गोद भराई की वीडियो पोस्ट की है और गोदभराई में निभाई गई सनातन धर्म की पुरानी परंपरा 'सीमन्तोन्नयन' का महत्व बताया है।
उन्होंने आगे लिखा, "यह प्राचीन रस्म और भी अधिक अर्थपूर्ण लगी क्योंकि मेरे सारे सबसे अच्छे दोस्त मेरे लिए मौजूद थे। मेरा पूरा परिवार भी आया था। मुझे बहुत सहारा मिला, और मेरी मां, मेरी सास और मेरी बहन को सब कुछ व्यवस्थित करने और मुझे इतना प्यार, स्नेह और सम्मान का एहसास कराने के लिए धन्यवाद। मैं इसे कभी नहीं भूलूंगी। आशीर्वादों से भरी गोद भराई।" सीमन्तोन्नयन का उद्देश्य गर्भ में पल रहे शिशु की मानसिक और शारीरिक सुरक्षा करना है और मां को भी गर्भावस्था में होने वाली परेशानियों से बचाना है। रस्म में भारत के कई हिस्सों में पति, पत्नी की मांग को गुलर की टहनी से भरता है और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता है। ये रस्म गर्भावस्था की तीसरी तिमाही में की जाती है, जिससे डिलीवरी के समय मां को कष्टों को कम किया जा सके।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां