ऋषि कपूर और नीतू कपूर का आशीर्वाद मेरे शादीशुदा जिंदगी की नींव : रिद्धिमा कपूर साहनी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी रविवार को शादी की 20वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन पर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी से जुड़ी अनदेखी यादें साझा कीं।
उन्होंने अपने प्यार, आशीर्वाद और दुआओं के साथ नए सफर पर भेजा। आज मेरी जिंदगी में जो कुछ भी है, उसकी नींव उनके संस्कार, प्यार और समर्थन से ही पड़ी है।'' रिद्धिमा ने पोस्ट में अपने दिवंगत पिता ऋषि कपूर को भी याद किया और कहा, ''माता-पिता का आशीर्वाद आज भी मेरे जीवन का सबसे मजबूत सहारा है। मेरे जीवन की शुरुआत, उनकी सोच और उनकी खुशियों की जड़ें उनके माता-पिता से ही जुड़ी हुई हैं।'' अपने पति भरत साहनी के लिए भावनाएं व्यक्त करते हुए रिद्धिमा ने लिखा, ''भरत सिर्फ मेरे पति ही नहीं, बल्कि हर दौर में साथ खड़े रहने वाले साथी भी हैं। उन्होंने हर परिस्थिति में मेरा हाथ थामा, मुझे संभाला और मेरे साथ मिलकर एक खूबसूरत जीवन बनाया।
उन्हीं की वजह से मेरा सफर इतना अर्थपूर्ण और प्यार से भरा हुआ है।'' रिद्धिमा ने कहा, ''इतने साल बीत जाने के बाद भी जो पल हमने साथ मिलकर बनाए, वह आज भी मेरे चेहरे पर वही मुस्कान ले आती है, जो शादी के शुरुआती दिनों में आती थी। 20 साल बाद भी मैं हर दिन आपको चुनती हूं। मेरा रिश्ता समय के साथ और मजबूत होता जा रहा है।'' अपने पोस्ट के आखिर में रिद्धिमा ने लिखा, ''यह प्यार, विकास और साथ निभाने के 20 साल हैं। मेरे पति भरत साहनी को सालगिरह की शुभकामनाएं।'' रिद्धिमा कपूर ने साल 2006 में दिल्ली के कारोबारी भरत साहनी से शादी की थी। दोनों की एक बेटी है, समारा साहनी, जिसका जन्म 2011 में हुआ था। रिद्धिमा अक्सर अपनी बेटी और परिवार के साथ बिताए पलों की झलक सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।
