Saturday, April 26, 2025

संसद का आगामी सत्र 31 जनवरी से नौ फरवरी तक, आय-व्यय के अनुमान पेश होंगे

नयी दिल्ली- संसद का बजट सत्र बुधवार 31 जनवरी को प्रारंभ होगा और नौ फरवरी शुक्रवार तक चलेगा और इस दौरान दोनों सदनों की आठ बैठकें होगी।

लोकसभा एवं राज्यसभा के सचिवालय की ओर से शुक्रवार को जारी अलग-अलग विज्ञप्ति में बताया गया है कि सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को लोकसभा कक्ष में पूर्वाह्न ग्यारह बजे संबोधित करेगी।

एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वर्ष 2024-25 के लिए सरकार के आय-व्यय के अनुमान प्रस्तुत करेगी।

[irp cats=”24”]

इस वर्ष पहली छमाही में देश में आम चुनाव होने वाले है इसलिए सरकार सीमित अवधि के खर्चे के लिए लेखानुदान की मांगे पारित करवाने के प्रस्ताव ला सकती है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय