Wednesday, June 26, 2024

सहारनपुर की दो जुड़वां बहनों का रिजल्ट, शक्ल तो एक जैसी, दोनों के नंबर भी एक जैसे आये

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने  कक्षा 10 वीं और बारहवीं का रिजल्ट जारी किया तो सहारनपुर की दो जुड़वां बहनों का रिजल्ट देख हर कोई हैरान रह गया। दरअसल इन दोनों बहनों की शक्ल तो एक जैसी है हीं, साथ ही दोनों के नंबर भी एक जैसे आए हैं।
सहारनपुर जनपद के बेहट थानाक्षेत्र में हाईस्कूल में पढ़ने वाली दो जुड़वा बहनों की शक्ल तो एक जैसी हैं ही साथ ही उनके नंबर भी एक समान आए हैं। हरिपुर गांव की यह बहनें शक्ल-सूरत हो या आदतें इनमें सब कुछ एक जैसा ही है। अब हाई स्कूल के रिजल्ट में भी इनके एक जैसे नंबर आए हैं।
आयुषी और नैन्सी जुड़वा बहनों ने इस बार हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ, तो इन बहनों की शक्ल सूरत और आदतों की तरह इनके नंबर भी एक जैसे आए।
29 मई 2007 में जन्मी इन दोनों बहनों के पिता रोकी काम्बोज और माता बबीता काम्बोज बताती हैं कि दोनों की जन्म से एक जैसी आदतें हैं। दोनों एक साथ खाना खाती हैं। बैडमिंटन का शौक है। दोनों एक साथ खेलती हैं। दोनों के 416-416 नंबर आए है। इतना ही नहीं सामाजिक विज्ञान में भी दोनों के 79-79 नंबर हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय