मुंबई। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कम्युनिटी से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जिसने फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है। मशहूर डिजिटल क्रिएटर और सोशल मीडिया स्टार मीशा अग्रवाल का मात्र 24 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह 26 अप्रैल को अपना 25वां जन्मदिन मनाने वाली थीं, लेकिन उससे ठीक दो दिन पहले, 24 अप्रैल को, इस दुनिया को अलविदा कह गईं।
मीशा अग्रवाल के निधन की पुष्टि उनके परिवार ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए की। पोस्ट में लिखा कि भारी मन से हम आपको सूचित कर रहे हैं कि हमारी प्यारी मीशा अब हमारे बीच नहीं रहीं। आप सभी ने उन्हें जो प्यार और समर्थन दिया, उसके लिए हम तहे दिल से आभारी हैं। हम अभी इस गहरे नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। कृपया मीशा को अपनी यादों में जीवित रखें और उनके लिए प्रार्थना करें।”
‘सिंधु जल संधि’ पर निर्णय, पानी मोड़ेगा भारत, पश्चिमी यूपी, पंजाब, हरियाणा में बिछेगा नहरों का जाल
मीशा की मौत की खबर सामने आते ही फैंस और फॉलोअर्स स्तब्ध रह गए। शुरुआत में कई लोगों को इस दुखद समाचार पर विश्वास नहीं हुआ और कुछ ने इसे बर्थडे प्रैंक या अफवाह समझा। लेकिन जैसे-जैसे परिवार द्वारा पुष्टि हुई, सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई।
फैंस और उनके चाहने वाले मीशा को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा मैं उम्मीद करता हूं कि ये खबर झूठी हो। वह बहुत सुंदर और टैलेंटेड थी। उनके परिवार के लिए प्रार्थना करता हूं।”
वहीं एक अन्य ने भावुक होकर लिखा अब भी यकीन नहीं हो रहा… वह इतनी जिंदादिल और ऊर्जा से भरपूर थी। हमेशा याद रहेंगी।”
मीशा अग्रवाल सोशल मीडिया पर अपनी क्रिएटिविटी, चार्मिंग पर्सनैलिटी और मोटिवेशनल कंटेंट के लिए जानी जाती थीं। उनके असमय निधन से डिजिटल दुनिया ने एक चमकता हुआ सितारा खो दिया है।