Wednesday, May 8, 2024

मुजफ्फरनगर में पति की हैवानियत से तंग आकर मुस्लिम महिला ने दी धर्मपरिवर्तन की चेतावनी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुज़फ्फरनगर। जिले में एक 9 माह की गर्भवती महिला ने अपने पति द्वारा दी गयी शारीरिक और मानसिक यातनाओ से तंग आकर इस्लाम धर्म छोड़ धर्मपरिवर्तन करने की चेतावनी दी है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

महिला का आरोप है कि उसका पति और देवर उसके साथ प्रेग्नेंसी के दौरान उसके साथ जबरन बलात्कार करते चले आ रहे है। उसका पति पैसो के लालच में गैर मर्दो को बुलाकर उसका योन शोषण करा रहा है। महिला द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और जान से मरने की धमकी भी दी गयी है। पति के अत्यचार से तंग आकर महिला ने पुलिस में पति के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन स्थानीय पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की है। पीड़ित महिला नो माह की प्रेगनेंट होने पर भी लगातार पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रही है। थक हारकर महिला ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि अगर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही नहीं की तो वो और वो इस्लाम धर्म छोड़ कर हिन्दू धर्म अपना लेगी। पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।

दरअसल मामला थाना ककरौली क्षेत्र के बेहड़ा सादात का है। जहां पीड़ित महिला मुस्कान ने बताया कि वह बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ की रहने वाली है और उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व बेहड़ा सादात निवासी अलीशेर से हुई थी। उसका पति अलीशेर एक झोलाछाप डॉक्टर है। शादी के बाद से ही उसका पति और देवर उसके साथ जोर जबरदस्ती करते रहते थे। अलीशेर नशे का आदि है आये दिन उसके साथ मारपीट करना और प्रेगनेंसी के दौरान उसके साथ पति और देवर जबरन यौन संबंध बनाते है। जब मुस्कान विरोध करती तो उसके साथ मारपीट की जाती है। हद तो तब हो गयी जब उसका पति अलीशेर पैसों के लालच में अपनी पत्नी को गैर मर्दो के पास भेजने लगा। जबकि पीड़ित महिला मुस्कान 9 माह की गर्भवती है। मुस्कान द्वारा विरोध करने पर अलीशेर और उसके देवर ने महिला पर चाकू से गर्दन और हाथ पर वार कर उसे घायल कर दिया।

पति के जुल्म ओ सितम से तंग आकर मुस्कान ने पुलिस में अपने पति की हैवानियत की शिकायत दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने भी कोई कार्यवाही नहीं की। थक-हारकर आज पीड़ित महिला मुस्कान पुलिस ऑफिस पहुंची और एस पी सिटी सत्यनारायण से मुलाकात कर अपने पति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगायी।

पीड़ित महिला का कहना है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो उसके पास केवल दो रास्ते है या तो वो आत्महत्या कर लेगी या फिर इस्लाम धर्म छोड़ कर हिन्दू धाम अपना लेगी। पीड़ित मुस्कान ने पीएम मोदी और सीएम योगी से भी न्याय की गुहार लगायी है। आज भी पीड़ित महिला मुस्कान को नौ माह के गर्भावस्था में घंटों पुलिस अधिकारियों से मिलने की आस में ऑफिस में इंतजार करना पड़ा। बहरहाल एस पी सिटी सत्यनारायण सिंह ने पीड़ित की शिकायत पर कानूनी कार्यवाही करने की बात कही है।

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय