Saturday, July 27, 2024

 नोएडा के दादरी थाने में तैनात महिला कांस्टेबल ने खाया जहर, मौत

नोएडा। थाना दादरी में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर देर रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला कांस्टेबल की शादी बीते वर्ष हुई थी।
थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि जनपद मथुरा की रहने वाली श्रीमती भावना उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला कांस्टेबल के पद में तैनात थी। वह मौजूदा समय में थाना दादरी में कार्यरत थी। बृहस्पतिवार दोपहर बाद वह थाने से यह कहकर  गई कि वह घर पर खाना खाने जा रही हैं। उन्होंने बताया कि उसने घर पर जाकर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जब इस बात का संदेह उसके मकान मालिक को हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पुलिस और मकान मालिक ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बीते वर्ष मई माह में महिला आरक्षी की शादी हुई थी। महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं महिला कांस्टेबल के परिजनों ने उसके पति और परिजनों के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,355FollowersFollow
83,303SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय