Tuesday, October 29, 2024

शाजापुर में बिना लायसेंस के बनाई जा रही थी खाद, कृषि विभाग ने मारा छापा

शाजापुर। किसान सुपर क्वालिटी के नाम से जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर ग्राम मक्सी में नकली खाद बनाए जाने का मामला सामने आया है। जब मामला उजागर हुआ तो कृषि विभाग की टीम और विधायक मौके पर पहुंचे, जहां उन्हें मजदूरों के अलावा कोई नहीं मिला।

जिले के मक्सी में सोमवार शाम को औद्योगिक क्षेत्र में स्थित खाद बनाने की फैक्ट्री पर जिला प्रशासन ने छापामार कार्रवाई की। प्रशासन को यहां अवैध रूप से रासायनिक खाद बनाने की जानकारी मिली थी। उसी आधार पर यहां कृषि विभाग ने कार्रवाई की। अधिकारियों को फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में बनी हुई खाद और उसे बनाने में उपयोग में आने वाली सामग्री मिली है। कृषि विभाग की सीडीओ रानी चौधरी ने बताया की उक्त स्थान पर अवैध रूप से खाद बनाने की जानकारी मिली थी। जहां सरदार किसान सुपर क्वालिटी के नाम से खाद बनाई जा रही थी। फिलहाल हमे फैक्ट्री पर लेबर के सिवा कोई नहीं मिला। फैक्ट्री संचालक की जानकारी निकली जा रही है। वहीं लाइसेंस का भी पता किया जा रहा है कि इनके पास लायसेंस भी है या नहीं हालांकि प्रारंभिक जांच में कृषि विभाग द्वारा या अन्य किसी विभाग द्वारा ऐसी किसी फैक्ट्री को लायसेंस जारी नहीं किया गया है तो फिर यहां खाद कैसे बनाई जा रही थी। यही नहीं जांच करने पहुंची अधिकारियों की टीम को फैक्ट्री में खाद बनाने में उपयोग लाई जाने वाली सामग्री मिली है जिसके सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए है। अब देखना है जांच में और क्या सामने निकलकर आता है।

विधायक ने दी सूचना, पहुंचे अधिकारी
नकली खाद बनाए जाने की जानकारी विधायक अरूण भीमावद को भी मिली थी। जिसके चलते उन्होंने पहले इसके बारे में जानकारी जुटाई और अधिकारियों को इसकी सूचना दी। जिनकी सूचना पर मक्सी थाना प्रभारी भीमसिंह पटेल, तहसीलदार सहित कृषि विभाग की टीम भी यहां पहुंची। विधायक भीमावद ने बताया कि उन्होंने कृषि विभाग को इसकी जानकारी दी थी। जिसके बाद जांच में पता चला कि उन्होंने ऐसा कोई लायसेंस जारी नहीं किया है तो फिर यहां खाद कैसे बनाई जा सकती है। जब मामला संदेहास्पद लगा तो अधिकारियों के साथ विधायक खुद मौके पर पहुंचे ताकि किसानों के साथ खाद के नाम पर कोई छलावा न किया जा सके।

प्रदेश की सरकार किसानों के साथ
विधायक भीमावद ने बताया कि जैसे ही उन्हें जानकारी मिली वे सक्रिय हुए और अधिकारियो को इसकी जानकारी दी। क्योंकि प्रदेश की सरकार हर हाल में किसानों का विकास चाहती है। यदि किसानों के साथ खाद के नाम पर लूट होगी तो जो ऐसा करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश में और खासकर शाजापुर विधानसभा मे किसानों के साथ धोखाधड़ी हो यह हमें कतई बर्दाश्त नहीं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,466FollowersFollow
131,499SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय