Sunday, May 12, 2024

लोनी में लगी भीषण आग, दो महिलाओं की मौत, नौ को बचाया गया

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

गाजियाबाद। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले के लोनी की लाल बाग कॉलोनी में आज तड़के सतीश टेंट हाउस (दुकान) में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने दुकान के ऊपर बने मकान को गिरफ्त में ले लिया। इस दौरान झुलसने से दो महिलाओं की मौत हो गई। नौ लोगों को फायर ब्रिगेड की टीम ने बचा लिया है। इस दौरान लोहे का दरवाजा एक अग्निशमन कर्मचारी के ऊपर गिर गया। इससे कर्मचारी घायल हो गया।

एसीपी लोनी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि प्रातः लगभग 06.52 बजे अग्निशमन विभाग कंट्रोल रूम कोतवाली को इसकी सूचना मिली। तत्काल फायर टेंडर की गाड़ियां पहुंची। मकान में ऊपर फंसे लगभग नौ लोगों को बचा लिया गया। इस दौरान गंभीर रूप से झुलसी दो महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिलाओं की पहचान ममता (32) और भरतो देवी (64) के रूप में हुई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय