Sunday, April 27, 2025

गाजियाबाद के मोदीनगर में महिला से दुष्कर्म का प्रयास,देवर के खिलाफ एफआईआर

गाजियाबाद। मोदीनगर कस्बे के निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी काफी समय से महिला पर संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। महिला ने थाने में देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

 

[irp cats=”24”]

 

महिला ने बताया कि लगभग आठ वर्ष पूर्व उसके पति की मौत हो चुकी है। वह अपने नाबालिग बच्चों के साथ अकेली रहती है। आरोप है कि उसका देवर नशे का आदी है।

 

मुजफ्फरनगर में डीएम की प्रोफाइल पिक्चर लगाकर रुपए मांगने का प्रयास, साइबर अपराधियों का दुस्साहस

पति की मौत के बाद से आरोपी देवर उस पर गलत नजर रखता है। आरोपी कई बार महिला से दुष्कर्म का प्रयास कर चुका है। महिला पर संबंध बनाने का दबाव डालता है, विरोध करने पर आरोपी महिला और उसके बच्चों की पिटाई करता है व जान से मारने की धमकी देता है।

 

मुजफ्फरनगर में बिना लाइसेंस के औषधि विक्रय प्रतिष्ठान पर छापामार कार्रवाई

आरोपी ने दो दिन पूर्व एक बार फिर महिला से अश्लीलता करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। वह कई बार अपने देवर को समझा चुकी है। लेकिन इसके बाद भी वो अपनी हरकत से बाज नहीं आता है। बताया जाता है कि बीती रात फिर से देवर ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। जिस पर महिला ने देवर के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय