Saturday, May 10, 2025

नोएडा में कपड़े की दुकान में लगी आग, पति-पत्नी झुलसे, एक की मौत

नोएडा। थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के छिजारसी कॉलोनी में एक कपड़े की दुकान में आज तड़के भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस दुकान में सो रहे पति-पत्नी आग में फंस गए। उन्हें फायर विभाग के लोगों ने रेसक्यू करके बाहर निकाला। उपचार के दौरान पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

 

मुजफ्फरनगर में ट्यूशन से लौट रही छात्राओं पर युवकों ने किया बेल्टों से हमला, 4 युवक हिरासत में !

 

 

 

जानकारी के अनुसार आज सुबह 3.30 बजे के करीब छिजारसी कॉलोनी के मेन रोड पर स्थित एक दो मंजिला कपड़े की दुकान में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग की सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंची। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है। उन्होंने बताया कि दुकान के प्रथम तल पर दुकान के मालिक रोहित शर्मा और उनकी पत्नी विनीता सो रहे थे। दोनों आग के कारण फंस गए, विनीता को उनके पति ने बचाने का प्रयास किया। इस घटना में वह भी काफी झुलस गया।

 

 

 

मुज़फ्फरनगर में पूर्व विधायक विक्रम सैनी और उनके बेटे करा रहे थे अवैध कब्ज़ा, हुआ विवाद, पुलिस पर भी लगे आरोप

 

 

इसी बीच फायर ब्रिगेड के लोग वहां पर पहुंचे तथा उन्होंने रेसक्यू करके पति-पत्नी को बाहर निकाला। उन्हें बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान विनीता उम्र 35 वर्ष की धुआं से दम घुटने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पति की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के चलते छिजारसी गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। जहां पर आगजनी की घटना हुई वह काफी घनी बस्ती है। सुबह के समय हुई आगजनी की घटना के चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। लोग चिखने-चिल्लाने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर विभाग ने लोगों को वहां से हटाकर आग को बुझाया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय