Wednesday, May 21, 2025

मध्यप्रदेश में वंदे भारत एक्सप्रेस में लगी आग, ट्रेन से नीचे उतरे यात्री

नरसिंहपुर/जबलपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर जैसे ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रुकी, एकदम तेज चिंगारी आग में तब्दील हो गई। रेल के एक कोच में यह घटना घटी, जिसे तत्काल समय रहते काबू कर लिया गया। घटना इटारसी से जबलपुर जाते समय हुई है। फिलहाल तक घटना में जनहानि की जानकारी नहीं है।

 

इस संबंध में अभी प्रारंभिक जानकारी मिली है। सूत्रों ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस के सी-5 कोच में विद्युतीय गतिरोध से (इलेक्ट्रिक शॉर्ट) के चलते यह आग भड़की थी, जिसे समय रहते तत्काल काबू में कर लिया गया। आग निकलते ही सभी यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए थे। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारी सी-5 कोच पर पहुंच गए थे और आग पर काबू पाया। अभी रेलवे की ओर से अधिकारिक बयान आना शेष है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय