Wednesday, May 8, 2024

विदेशी मुद्रा भंडार 2.83 अरब डॉलर घटकर 640.3 अरब डॉलर पर

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में गिरावट आने से 19 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.83 अरब डॉलर कम होकर लगातार दूसरे सप्ताह गिरता हुआ 640.3 अरब डॉलर रह गया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इसी तरह इसके पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 5.4 अरब डॉलर घटकर 643.2 अरब डॉलर पर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 19 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 3.8 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 560.9 अरब डॉलर रह गया। वहीं, इस अवधि में स्वर्ण भंडार एक अरब डॉलर बढ़कर 56.81 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

 

आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में 4.3 करोड़ डॉलर की कमी हुई और यह घटकर 18.03 अरब डॉलर पर आ गया। इसी तरह इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 20 लाख डॉलर कम होकर 4.6 अरब डॉलर रह गया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय