Wednesday, May 21, 2025

पंजाब पुलिस के पूर्व एआईजी ने चंडीगढ़ जिला अदालत में गोली मारकर की दामाद की हत्या, गिरफ्तार

चंडीगढ़। चंडीगढ़ जिला अदालत के अंदर शनिवार को गोलीबारी की घटना हुई। पंजाब पुलिस के पूर्व एआईजी ने अपने दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों परिवारों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था और इसी मामले को लेकर शनिवार को दोनों पक्ष चंडीगढ़ फैमिली कोर्ट में पेश हुए थे। आरोपी की पहचान पूर्व एआईजी मलविंदर सिंह सिद्धू के रूप में हुई। उनका दामाद हरप्रीत सिंह कृषि विभाग में आईआरएस अधिकारी के पद पर तैनात था।

 

 

इस घटना पर चंडीगढ़ एसएसपी कंवरदीप कौर ने कहा, “हमें आज दोपहर करीब दो बजे जिला न्यायालय में गोलीबारी की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची, तो पता चला कि हरप्रीत सिंह को अस्पताल ले जाया गया हैं, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस नेे आरोपी पूर्व एआईजी को मौके पर ही पकड़ लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किया गया।” दोनों पक्षों के बीच अदालत में बातचीत चल रही थी। कुछ देर बाद दोनों कमरे से बाहर निकले।

 

 

इसी दौरान आरोपी मलविंदर ने बंदूक से अपनेे दामाद हरप्रीत पर पांच गोलियां दाग दी। दो गोली हरप्रीत को लगी, जबकि एक गोली कमरे के दरवाजे पर लगी और दो गोली चूक गई। गोलियों की आवाज सुनकर कोर्ट में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मलविंदर को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिछले साल नवंबर में पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने पंजाब पुलिस के मानवाधिकार प्रकोष्ठ में एआईजी के पद पर तैनात मलविंदर सिंह सिद्धू के खिलाफ धोखाधड़ी और जबरन वसूली के आरोप में मामला दर्ज किया था। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय