Friday, April 25, 2025

नहीं माने कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार, भाजपा हाईकमान से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

नई दिल्ली। भाजपा ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के दिग्गज नेता जगदीश शेट्टार को पहली लिस्ट में टिकट नहीं दिया है। इससे नाराज जगदीश शेट्टार ने बुधवार को राजधानी में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

नड्डा से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जगदीश शेट्टार ने कहा कि वे छह बार विधायक रहे हैं। जनसंघ से लेकर भाजपा और आरएसएस से मेरे रिश्ते काफी पुराने हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में एक बार फिर उम्मीदवार बनाने की मांग रखी।

उन्होंने कहा कि उन्होंने 30 साल से ज्यादा का वक्त पार्टी को दिया है। इसके साथ ही पार्टी को राज्य में खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

[irp cats=”24”]

उन्होंने भाजपा आलाकमान से अपील है कि सातवीं बार भी उन्हें चुनाव लड़ने का मौका दिया जाए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय