Saturday, April 26, 2025

नोएडा में किसानों पर जान से मारने के लिए गोली चलाने वाले चार गिरफ्तार

नोएडा । थाना दादरी क्षेत्र के ग्राम कैमराला और रामगढ़ के बीच अशोक, सत्येंद्र, विजेंद्र द्वारा  अंसल- सर्वोत्तम बिल्डर द्वारा एक्वायर की गई जमीन पर ट्रैक्टर से जुताई की जा रही थी, जिसका द्वितीय पक्ष के संजय, वीर सिंह, राजू तथा 10 -15 अज्ञात लोगों ने लाठी डंडे से लैस होकर विरोध किया।
आपस में गाली -गलौज की और जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आज चार लोगों की गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 24 सितंबर को इस मामले में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज इस मामले में अशोक, विजेंद्र, राजू तथा वीर सिंह को गिरफ्तार किया है।
इनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त देसी तमंचा, कारतूस, दो सरिया आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में वांछित अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है। उक्त घटना में थाना दादरी में तैनात एक उपनिरीक्षक द्वारा 20-22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय