Sunday, May 12, 2024

खुशबू बताती है स्वभाव

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

प्रकृति से भी हर किसी को अपनी एक खास महक मिलती है हालांकि इस महक का रोजमर्रा के जीवन में अहसास बहुत कम होता है। बहुत नजदीकी लोग ही वास्तविक शारीरिक महक का एहसास कर पाते हैं। शारीरिक महक बहुत मंद होने के कारण ही परफ्यूम का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन हर किसी के द्वारा अलग-अलग तरह की इस्तेमाल की जाने वाली खुशबू यानी परफ्यूम महज ताजगी के एहसास का जरिया ही नहीं होती।

यह खुशबू व्यक्तित्व को भी अच्छी तरह से बयान करती है इसलिए किसी के बदन से निकलने वाली खुशबू से उसके व्यक्तित्व का आंकलन आसानी से किया जा सकता है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

स्टाइल गुरू कहते हैं कि हमेशा ऐसे परफ्यूम इस्तेमाल किए जाने चाहिए जो आपकी पसनैलिटी और स्टाइल को सूट करें। अब हर तरह के परफ्यूम बाजार में उपलब्ध हैं जो आपको स्वीटर एंड मस्की, फ्रेश एंड फ्लोरल, फेमिनाइल एंड फ्लोरल, फेमिनाइल एंड फ्लावरी जैसे तमाम अंदाज देते हैं। इसलिए आप उसी अंदाज को अपना अंदाज बनाएं जो आप पर सूट करे और जिसे आप पसंद करते हों, खासतौर पर महिलाओं के लिए।

फ्लोरल महक:- विशेषज्ञों के मुताबिक, खुशबू से किसी के व्यक्तित्व को आसानी से पहचाना जा सकता है। अगर किसी के बदन से फ्लोरल महक आ रही है तो इसका मतलब इस खुशबू को इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति हंसमुख और शर्मीला होगा। आमतौर पर इस तरह की खुशबू का इस्तेमाल पुरूषों में आईअी सेक्टर के एग्जीक्यूटिव इस्तेमाल करते है।

बैंकिंग और इंश्योरेंस क्षेत्र के युवा एग्जीक्यूटिव भी इस तरह की खुशबू का इस्तेमाल करते हैं मगर सबसे ज्यादा इसे लड़कियां ही इस्तेमाल करती हैं। इस तरह की महक का इस्तेमाल करने वाले आमतौर पर प्यार करने वाले और प्यार करके उसे निभाने वाले होते हैं। यह जो भी बात कहते हैं, उस पर अडिग रहते हैं।

मस्क, वनीला और चेरी महक:- कुछ लोगों की पसंद होती है मस्क, वनीला और चेरी जैसी स्ट्रांग महक। यह न सिर्फ तेज बल्कि भड़कीली भी होती है। यह फूलों के एसेंस और सिंथेटिक खुशबू को मिलाकर बनायी जाती है। यह खुशबू आमतौर पर उन लोगों को पसंद आती है जो आत्मविश्वास करने में यकीन करने वाले होते हैं। अक्सर अपनी जिद के पक्के और जुनूनी लोग इस तरह की खुशबू को पसंद करते हैं।

इस तरह की खुशबू पसंद करने वाली महिलाएं पार्टियों की जान होती हैं। ऐसे लोग दोस्ताना मिजाज वाले और एक-दो मुलाकातों में ही अपना दिल खोल देने वाले होते हैं। इस तरह की खुशबू का इस्तेमाल करने वाले लोग बड़े सहज भी होते हैं।

वे किसी पर भी यकीन कर लेते हैं लेकिन कोई अगर उनके यकीन को तोड़ें तो वे उसकी परवाह भी नहीं करते और उतनी ही आक्रामकता से मुंहतोड़ जवाब देते हैं।
ओशनिक महक:- कुछ लोगों को ओशनिक महक वाली खुशबू पसंद होती है। यह खुशबू आमतौर पर समुद्र, झीलों और नदियों के किनारे प्राकृतिक रूप से मिलती हैं। पहली बारिश के बाद मिट्टी से जो खुशबू आती है उस खुशबू के भी इसमें कुछ तत्व घोले  जाते हैं। इसलिए यह बहुत मादक होती है।

इस तरह की खुशबू का इस्तेमाल करने वाले भी आमतौर पर शांत स्वभाव के लोग होते हैं। डॉक्टर, प्रोफेसर, बड़ी कंपनियों के सीईओ इस तरह की खुशबुओं के अक्सर प्रेमी होते है।

ऐसी खुशबू इस्तेमाल करने वाले लोगों के व्यक्तित्व में एक चुंबकीय आकर्षण होता है। वे जहां भी खड़े होते हैं लोग उनके इर्द-गिर्द मंडराने लगते हैं। लोग उनकी पहल का इंतजार करते है। ऐसी खुशबू का इस्तेमाल करने वाले लोगों में जन्मजात नेतृत्व की क्षमता होती है। भले वे नेता न हों लेकिन जिस भी क्षेत्र में होते हैं, उस क्षेत्र का नेतृत्व जरूर करते हैं।

फ्रूटी महक:- कुछ लोगों को फलों वाली खुशबू आकर्षित करती है। वे ऐसे परफ्यूम पसंद करते है जो फ्रूटी स्मेल वाले होते हैं। आमतौर पर ये बहुत सेंसिटिव लोग होते हैं। ये प्रकृति से अपने को बहुत करीब मानते हैं और बदलाव को जल्दी से नहीं स्वीकारते, खासतौर पर ऐसा बदलाव जिससे किसी चीज का प्राकृतिक स्वरूप ही नष्ट हो रहा हो, उसके लिए तो यह बहुत मुश्किल से तैयार होते हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय