Wednesday, May 21, 2025

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बुधवार को रोडवेज की बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा

जयपुर। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बुधवार, 8 मार्च को महिलाएं एवं बालिकाएं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

प्रदेश में आज रात से महिलाओं को रोडवेज की बसों में सफर के लिए किराया नहीं देना होगा। मुफ्त यात्रा का लाभ बुधवार पूरे दिन और रात 11:59 बजे तक मिलेगा।

इसका सबसे ज्यादा फायदा उन महिलाओं को होगा जिनको आज होली-धुलंडी का पर्व मनाने के बाद अगले दिन नौकरी, पढ़ाई या अन्य काम-काज के लिए दूसरे शहर या जिलों में जाना है। प्रस्ताव के अनुसार, यह यात्रा राजस्थान की सीमा में राजस्थान रोडवेज की समस्त साधारण एवं द्रुतगामी बसों में मिलेगी।

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य में लगभग 8.50 लाख महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा यात्रा करने का अनुमान है। इस पर लगभग 7.50 करोड़ रुपये का वित्तीय भार अनुमानित है। सुविधा का लाभ केवल राजस्थान राज्य की सीमा के अंदर ही मिलेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय