Friday, June 28, 2024

गहलोत संवैधानिक पद पर बैठकर कर्मचारियों को दे रहे हैं गाली-जोशी

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि वह संवैधानिक पद पर बैठकर कर्मचारियों को गाली दे रहे हैं।
जोशी शनिवार को कांग्रेस एवं अन्य दलों से भाजपा में शामिल हुए नेताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी कर्मचारी उनके इस आचरण को देख रहे हैं कि एक मुख्यमंत्री किस कदर हार के डर से बौखलाकर कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए किस प्रकार की भाषा का उपयोग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब प्रदेश की जनता इस तरह कर्मचारियों का अपमान करने वाले मुखिया को विदा कर देगी। उन्होंने कहा कि देश और दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और विचारधारा के समर्थक बढ़ रहे हैं। देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी की गारंटियों में विश्वास व्यक्त कर रही है, इससे कांग्रेस के कुनबे में खलबली मची हुई है।
इस मौके भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने कहा कि भाजपा का परिवार बढ़ रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोग देश को तरक्की करते हुए देख रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बार के चुनावों में गहलोत सरकार विदा होने वाली है। गहलोत बौखलाए हुए हैं और ईडी के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस बार भाजपा सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए ऐतिहासिक बहुमत से सत्ता में आएगी।
नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री कोड आफ कंडक्ट का उल्लंघन कर रहे है। आचार संहिता लगने के बाद सत्तारूढ पार्टी इस प्रकार घोषणाए नहीं कर सकती लेकिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच से घबराए गहलोत इस प्रकार झूठी घोषणाएं कर रहे है।
राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस से जुड़े हुए लोग अपमान और झूठ की राजनीति से तंग होकर भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस के भ्रष्टाचार की धीरे-धीरे कलई खुल रही है और पूरी कांग्रेस में हलचल हैं। प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि अब डबल इंजन की सरकार बनानी है और भ्रष्टाचार से मुक्ति पानी है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय