Monday, March 10, 2025

गाजियाबाद: पछुआ हवाओं ने कम की धूप की तल्खी, एक्यूआई बढ़ा

गाजियाबाद। बुधवार को मौसम में पछुआ हवा का असर देखा गया। पछुवा हवा के कारण दिन में सुबह तापमान ने गोता लगाया और दोपहर को फिर से चढ़ गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।

 

मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर “लक्ष्मीनगर” करने की मांग विधानपरिषद् में गूंजी, मोहित बैनीवाल ने उठाया मुद्दा

पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाने के बाद पिछले दो दिनों से तेज रफ्तार पछुआ हवाओं के चलने से मौसम बदला है। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली। पछुआ हवाओं की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटा पहुंचने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सूरज देव ने बताया कि ये तेज रफ्तार उत्तरी पछुआ हवाएं बृहस्पतिवार तक जारी रहेंगी। इसके असर से तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। आज बुधवार को इन उत्तरी पछुआ हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है। इन पछुआ हवा के असर से दोपहर में होने वाली धूप की तल्खी कुछ कम हुई है।

 

मुज़फ्फरनगर में दिन निकलते ही सडक हादसे में नावला के किसान की दर्दनाक मौत, चचेरा भाई घायल

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार के बाद हवाओं की रफ्तार थमने से दिन में धूप की तपिश में तेजी आएगी। इसी के साथ पारे में उछाल देखने को मिलेगा।

 

मुज़फ्फरनगर में कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, पुलिस ने कार को लिया कब्जे में

वायु प्रदूषण से शहर के हालात खराब

गाजियाबाद में तेज पछुआ हवा के चलने के बाद भी वायु प्रदूषण फिर से बढ़ गया है। गाजियाबाद संजय नगर का एक्यूआई मंगलवार को 184 दर्ज किया गया। साहिबाबाद का एक्यूआई 150 और इंदिरापुरम का एक्यूआई 287 पर पहुंच गया। सबसे अधिक खराब स्थिति इंदिरापुरम की है। हवा की रफ्तार कम होने से जिले के एक्यूआई में और अधिक बढ़ोत्तरी हो सकती है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय