Saturday, April 26, 2025

लालू यादव के डीएनए में लूट, डकैती, आगजनी और फिरौती, यही उनका ‘रोजगार मॉडल’ – गिरिराज सिंह

गया। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि लालू यादव के डीएनए में लूट, डकैती, दुष्कर्म, आगजनी और फिरौती है, यही उनका ‘रोजगार मॉडल’ है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गया में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “लालू यादव ने अपने बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर छपरा में कहा कि इनको सीएम बनाओगे तो बिहार में जगमग होगा।

मुज़फ्फरनगर में सभासदों का प्रयास रंग लाया, पालिका प्रशासन ने किया बंदर पकडऩे का अभियान शुरू

 

[irp cats=”24”]

 

उन्होंने कई बातें बताई, लेकिन असली बात नहीं बताई। प्रदेश के लोगों को मालूम है कि उनके राज में नवदंपति को वाहन से उतारकर वाहन ले लिया जाता था। उनका विकास का मॉडल यही होगा। लालू यादव अपने डीएनए पर अपने बेटे को लॉन्च करना चाहते हैं, क्योंकि उनके बेटे की तो राजनीति में कोई कमाई नहीं है।” उन्होंने कहा कि बिहार में अब डबल इंजन की सरकार है। पहले उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने के लिए एक पुल था, लेकिन आज 17 पुल हो गए हैं। आज बदलता हुआ बिहार है। सड़कों का जाल हो गया है। बिजली की उपलब्धता है।

 

 

मुज़फ्फरनगर में बैंक कर्मियों ने ग्राहक से की अभद्रता, भाकियू ने दिया धरना, दो कर्मचारियों का होगा तबादला

गया में आने वाले दिन में टेक्सटाइल एक नया रूप लेगा। बिहार अब बढ़ता हुआ बिहार होगा। लालू यादव का मॉडल बिहार का कोई नौजवान नहीं अपनाएगा। केंद्रीय मंत्री ने ‘शोले’ फिल्म के एक चर्चित डायलॉग की तुलना करते हुए कहा कि अब बिहार के लोग कहेंगे कि बेटा गलत वोट मत देना, नहीं तो फिर लालू मॉडल आ जाएगा। तेजस्वी यादव के एक बयान पर उन्होंने कहा कि यह खटारा नहीं है। वे तो बैलगाड़ी वाले हैं, गाड़ी देखी ही नहीं।

 

 

मुज़फ्फरनगर में पुलिस पूछताछ के लिए उठा लाई 2 युवकों को, महिलाओं ने थाने का किया घेराव, घंटो थाने पर दिया धरना

 

 

 

यह नीतीश वाली सोच और पीएम नरेंद्र मोदी की सपोर्ट वाली सरकार है। बिहार में सड़कों का जाल बिछ गया है। लोग धकाधक चल रहे हैं और फटाफट काम कर रहे हैं। बिहार की जनता अब लालटेन युग में नहीं रहेगी, उजाले में है और उजाले में रहेगी। भाजपा के नेता ने कहा कि अभी एनडीए की सरकार है और अगले विधानसभा चुनाव में एनडीए की ही सरकार बनेगी। नीतीश कुमार के नेतृत्व में अगला चुनाव लड़ा जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय