Saturday, April 26, 2025

इटावा में यौन शोषण की शिकार युवती ने फांसी लगा दी जान

इटावा – उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में शादी का झांसा देकर दो साल से यौन शोषण का शिकार युवती ने फांसी लगा कर जान दे दी।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने रविवार को बताया कि बंटी यादव नामक युवक दो साल से शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण कर रहा था । मृतका के मोबाइल फोन पर बंटी यादव का आखिरी वीडियो कॉल मिला है जिसके बाद युवती ने फांसी लगा कर जान दी है।


मृतका की मां ने थाने में दी अपनी तहरीर में बताया कि दो साल से बंटी शादी का झांसा देकर बेटी का शारीरिक शोषण कर रहा था। कहीं और शादी करने पर कामिनी को पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी दे रहा था। इसी बात से क्षुब्ध होकर बेटी ने फंदा लगाकर जान दी है।

[irp cats=”24”]


प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि पिता की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।


कामिनी के भाई मिलन कुमार ने बताया कि चाचा ब्रजेश कुमार का घर गांव में ही है। उनके घर पर बच्चे की छठी का कार्यक्रम था। पूरा परिवार वहीं गया हुआ था। मां अनीता देवी ने शाम को बहन कामिनी (21) को किसी काम से घर भेजा था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजन घर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखा तो बहन फंदे पर लटक रही थी। मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और बहन को फंदे से उतारकर निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मिलन ने बताया कि गांव के ही बंटी यादव की वीडियो कॉल बहन के मोबाइल में मिली है। कामिनी बैंकिंग की तैयारी कर रही थी। आईटीआई चौराहा पर बच्चों को कोचिंग पढ़ाती थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय