Wednesday, April 23, 2025

मुजफ्फरनगर में सर्वोत्तम रोलिंग मिल पर जीएसटी टीम का छापा, बड़ी गड़बड़ी पकड़ी, 1.2 करोड़ का जुर्माना वसूला

मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित सर्वोत्तम रोलिंग मिल पर जीएसटी अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई की है। रोलिंग मिल में पकड़ी गई गडबड़ी के बाद मौके पर एक करोड़ दो लाख रुपये का जुर्माना लगा है।

रोलिंग मिल पर सोमवार को रातभर जांच चलती रही। मुख्यालय के आदेश पर हुई कार्रवाई में स्थानीय टीम अधिकारियों को मौके पर बिना लिखा-पढ़ी के माल की खरीद मिली। इसके साथ ही स्टाक में गड़बड़ी के साथ आइटीसी में भी अनियमितताएं मिली है। जीएसटी की एसबाइबी विंग के अधिकारियों ने रोलिंग मिल कार्यालय में महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए है, जिसके आधार पर अन्य कई फर्म रड़ार पर आई है।

सर्वोत्तम रोलिंग मिल में पारस ब्रांड का सरिया तैयार होता है। यह कार्रवाई जीएसटी कमिश्नर जेएस शुक्ला के नेतृत्व में हुई, जिसमें 30 अधिकारियों ने काम किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय