Sunday, May 19, 2024

मुख्यमंत्री गहलोत के बाएं पैर के अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर, दाएं पैर के अंगूठे का नाखून निकला

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुरुवार शाम पैर में चोट लगने के कारण एसएमएस हॉस्पिटल लाया गया। बताया जा रहा है कि किसी नुकीली चीज के लगने से पैर मुड़ने के बाद ब्लीडिंग होने के चलते उन्हें एसएमएस अस्पताल लाया गया। मुख्यमंत्री गहलोत के बाएं पैर के अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर भी हुआ है। इलाज के बाद हॉस्पिटल से रात करीब आठ बजे गहलोत घर के लिए रवाना हो गए। उन्हें अब डॉक्टरों ने पूरी तरह ठीक बताया। साथ ही, एक सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है। एक हफ्ते बाद फिर उनका चेकअप किया जाएगा।

गुरुवार शाम करीब छह बजे मुख्यमंत्री निवास में नुकीली चीज चुभने के बाद गहलोत के पैर से हल्का खून बहने लगा था। उन्हें फौरन एसएमएस हॉस्पिटल की इमरजेंसी में लाया गया। यहां डॉक्टरों ने एक्सरे, ईसीजी समेत तमाम रूटीन चेकअप किए। हॉस्पिटल स्टाफ व्हील चेयर पर ड्रेसिंग रूम लेकर गया और खून निकलने वाली जगह डॉक्टरों ने सबसे पहले ड्रेसिंग की। उसके बाद पैर का एक्सरे करवाया। उनके बाएं पैर के अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर निकला। इस दौरान एसएमएस के प्रिंसिपल डॉ राजीव बगरहट्टा, हड्डी रोग विशेषज्ञों और जनरल फिजिशियन की टीम मुस्तैद रही।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

ओएसडी लोकेश शर्मा ने ट्वीट कर बताया कि प्रदेशवासियों की शुभकामनाओं और आशीर्वाद से मुख्यमंत्री गहलोत अब ठीक हैं। चोट लगने से उनके बाएं पैर के अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर और दायें पैर के अंगूठे का नाखून निकल गया है। उपचार के बाद अस्पताल से मुख्यमंत्री निवास वापस आ गए हैं।

मुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पीएचईडी मंत्री महेश जोशी समेत अन्य नेता भी एसएमएस पहुंचे। गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत, पुत्रवधू हिमांशी गहलोत और पौत्री भी हॉस्पिटल पहुंचीं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय