Monday, May 19, 2025

तिरंगा झुकने पर दरोगा ने कार्यकर्ता को टोका तो भड़के भाजपा विधायक, कहा- नजरें नीचे कर

बरेली। बरेली के कलक्ट्रेट में गुरुवार को तिरंगा यात्रा के साथ पहुंचे कैंट के भाजपा विधायक संजीव अग्रवाल आगबबूला हो गए। विधायक वहां मौजूद दरोगा पर भड़क गए। दरोगा से कहा, निगाह नीचे कर…, पीछे हट। ज्ञापन ले रहे सिटी मजिस्ट्रेट ने विधायक को शांत कराया।

दरअसल, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कैंट के भाजपा विधायक संजीव अग्रवाल बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में ज्ञापन देने पहुंचे थे। भाजपा कार्यकर्ता के हाथों में तिरंगा झंडा था। ज्ञापन देने के दौरान विधायक और कार्यकर्ता फोटो खिंचवा रहे थे, तभी एक कार्यकर्ता का तिरंगा जमीन से छू गया।

यह देख वहां मौजूद एक दरोगा ने उस कार्यकर्ता को टोकते हुए तिरंगा ऊंचा करने को कहा। इतना सुनते ही भाजपा विधायक आगबबूला हो गए। उन्होंने गुस्सा जताते हुए दरोगा को फटकार लगा दी।

विधायक ने कहा कि इसे सामने से हटा दीजिए। जब दरोगा ने विधायक को देखा तो विधायक ने कहा कि नजरें नीचे कर। पीछे हट..। इसके बाद ज्ञापन लेने आए सिटी मजिस्ट्रेट ने विधायक को समझाया और दरोगा को वहां से हटा दिया। घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय