मधुमेह, बवासीर और पीलिया, रसौत है हर समस्या का समाधान

On
रविता ढांगे Picture

 नई दिल्ली। अगर आप स्वास्थ्य के लिए कोई नेचुरल चीज ढूंढ रहे हैं, तो रसौत आपके लिए एकदम सही साथी साबित हो सकती है। इसे रसंजना भी कहते हैं और ये दारुहरिद्रा की जड़ या छाल से बनता है। ये कड़वा जरूर होता है, लेकिन इसके फायदे कमाल के हैं। इसमें मौजूद बर्बेरिन नाम का सक्रिय तत्व शरीर के लिए किसी सुपरहीरो से कम नहीं है। यह सूजन कम करता है, बैक्टीरिया से लड़ता है और खून को साफ रखने में मदद करता है।

सबसे पहले बात करते हैं बवासीर की। खूनी बवासीर लोगों की जिंदगी को मुश्किल बना सकता है, लेकिन रसौत इसमें आराम देने का काम करता है। इसे कई तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है, जैसे अनार की छाल और गुड़ के साथ मिलाकर गोलियां या नीम और हरड़ के साथ चूर्ण। पेट साफ और सूजन कम करने में ये बहुत असरदार है। अब पीलिया और लिवर की बात करें। पीलिया में आंखों का पीला पड़ना, थकान और पेट में गड़बड़ी आम है।

और पढ़ें बैठे-बैठे बीमार हो रहे हैं आप? आयुर्वेद से जानिए फिटनेस का राज

रसौत का रोज थोड़ा काढ़ा या शहद के साथ लेने से लिवर की ताकत बढ़ती है और पीलिया जल्दी कम होता है। मधुमेह वाले लोगों के लिए भी ये जड़ी-बूटी फायदेमंद है। यह रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मदद करती है। हालांकि, अगर आप पहले से दवा ले रहे हैं तो डॉक्टर से पूछकर ही इस्तेमाल करें। रसौत सिर्फ अंदर से ही नहीं, बाहर से भी काम करता है। आंखों में गुलाब जल के साथ कुछ बूंदें डालें, खुजली और लालिमा कम होती है। त्वचा पर इसका लेप घाव और दाग-धब्बों को जल्दी भरने में मदद करता है। मुंह और गले के इंफेक्शन में इसका काढ़ा माउथवॉश की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि सही मात्रा और समय का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। ज्यादा लेने से पेट में परेशानी हो सकती है। गर्भवती महिलाएं, स्तनपान कराने वाली माताएं और कोई भी दवा के साथ इसका इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह से करें। 

और पढ़ें ब्राह्मी, शंखपुष्पी और अश्वगंधा का मिश्रण ओवरथिंकिंग से लेकर तनाव तक में देता है राहत

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

नोएडा में मनरेगा बचाओ संग्राम को कांग्रेस ने जन-आंदोलन में बदलने का किया आहवान

नोएडा। जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा जनपद में लगातार चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत पंचायत स्तरीय...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में मनरेगा बचाओ संग्राम को कांग्रेस ने जन-आंदोलन में बदलने का किया आहवान

सहारनपुर नगर की सबसे महत्वपूर्ण सड़क निर्माण की गति बेहद सुस्त,नगर आयुक्त बोले दो माह में निर्माण हो जाएगा पूरा

सहारनपुर।  सहारनपुर नगर में 24 करोड़ रूपए की लागत से निर्माणाधीन स्मार्ट रोड़ कलेक्ट्रेट तिराहे से हकीकत नगर होते इस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर नगर की सबसे महत्वपूर्ण सड़क निर्माण की गति बेहद सुस्त,नगर आयुक्त बोले दो माह में निर्माण हो जाएगा पूरा

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : नर्वस होकर प्रतियोगी परीक्षाओं में गलत कॉलम भरना गलती नहीं

-ओएमआर शीट परीक्षार्थी ने फिजिक्स की जगह भरा एग्रीकल्चर, कोर्ट से मिली राहतजोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रतियोगी परीक्षाओं में...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : नर्वस होकर प्रतियोगी परीक्षाओं में गलत कॉलम भरना गलती नहीं

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 324 अंक लुढ़का

      मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 324.17 अंक...
Breaking News  बिज़नेस 
शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 324 अंक लुढ़का

बिहारः दरभंगा में कथावाचक श्रवण दास महाराज रेप के आरोप में गिरफ्तार!

बिहार। बिहार से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें प्रसिद्ध कथावाचक श्रवण दास महाराज को 17 साल की नाबालिग...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहारः दरभंगा में कथावाचक श्रवण दास महाराज रेप के आरोप में गिरफ्तार!

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर नगर की सबसे महत्वपूर्ण सड़क निर्माण की गति बेहद सुस्त,नगर आयुक्त बोले दो माह में निर्माण हो जाएगा पूरा

सहारनपुर।  सहारनपुर नगर में 24 करोड़ रूपए की लागत से निर्माणाधीन स्मार्ट रोड़ कलेक्ट्रेट तिराहे से हकीकत नगर होते इस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर नगर की सबसे महत्वपूर्ण सड़क निर्माण की गति बेहद सुस्त,नगर आयुक्त बोले दो माह में निर्माण हो जाएगा पूरा

संभल में कब्रिस्तान की जमीन पर मस्जिद के अवैध निर्माण मामले में सात पर केस दर्ज

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में सरकारी जमीनाें पर अवैध कब्जे और निर्माण के मामले लगातार सामने आ रहे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
संभल में कब्रिस्तान की जमीन पर मस्जिद के अवैध निर्माण मामले में सात पर केस दर्ज

बहराइच में सड़क किनारे बनी 10 अवैध मजारों पर चला बुलडोजर

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में बनी 10 अवैध मजारों को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बहराइच में सड़क किनारे बनी 10 अवैध मजारों पर चला बुलडोजर

मेरठ के सत्यकाम स्कूल में 'घमासान': ₹3 करोड़ की धोखाधड़ी में अनुज शर्मा गए जेल, स्टे के बावजूद कब्जे को लेकर मचा बवाल

मेरठ/Muzaffarnagar। मेरठ के सुप्रसिद्ध सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल के मालिकाना हक और करोड़ों की हेराफेरी को लेकर छिड़ा विवाद अब चरम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ के सत्यकाम स्कूल में 'घमासान': ₹3 करोड़ की धोखाधड़ी में अनुज शर्मा  गए जेल, स्टे के बावजूद कब्जे को लेकर मचा बवाल