बैठे-बैठे बीमार हो रहे हैं आप? आयुर्वेद से जानिए फिटनेस का राज

On
रविता ढांगे Picture

नई दिल्ली। ऑफिस में घंटों कुर्सी पर बैठना, मोबाइल या लैपटॉप पर लगातार काम करना, घर पर भी आरामदायक जगहों पर बैठकर टाइम बिताना, ये सब हमारी रोजमर्रा की आदतें बन गई हैं। शुरू में यह सब आरामदायक महसूस होता है, लेकिन धीरे-धीरे ये आदत हमारी सेहत पर बड़ा असर डालती है। मोटापा, पीठ दर्द, जोड़ों का दर्द, ब्लड प्रेशर और मधुमेह जैसी बीमारियां शरीर को घेरने लगती हैं। आयुर्वेद कहता है कि शरीर को सही मात्रा में गतिविधि की जरूरत होती है।

अगर शरीर निष्क्रिय रहेगा तो वात, पित्त और कफ तीनों दोष असंतुलित हो जाते हैं। यही असंतुलन धीरे-धीरे कई तरह की बीमारियों को जन्म देता है। चरक संहिता में भी कहा गया है, 'व्यायामात् लभते स्वास्थ्यं दीर्घायुष्यं बलं सुखम्।' यानी व्यायाम से न केवल शरीर मजबूत होता है, बल्कि लंबी उम्र, बल और खुशी भी मिलती है। कम चलने-फिरने से सबसे पहले मोटापा और मधुमेह बढ़ते हैं। लगातार बैठे रहने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, फैट जमा होने लगता है। इसके अलावा, रक्त संचार कम होने से हृदय और उच्च रक्तचाप की समस्या भी होती है। जोड़ों और स्नायु में जकड़न आने लगती है, जिससे गठिया और पीठदर्द की शिकायतें बढ़ती हैं। मानसिक रूप से भी नुकसान होता है। सक्रिय न रहने से सेरोटोनिन और डोपामिन हार्मोन कम बनते हैं, जिससे तनाव, चिंता और डिप्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। पाचन संबंधी समस्याएं, कब्ज और गैस जैसी दिक्कतें भी आम हो जाती हैं।

और पढ़ें ब्राह्मी, शंखपुष्पी और अश्वगंधा का मिश्रण ओवरथिंकिंग से लेकर तनाव तक में देता है राहत

आयुर्वेद में इसके समाधान भी बताए गए हैं। रोज सुबह 30 मिनट टहलना या दौड़ना, सूर्य नमस्कार करना, ताड़ासन, भुजंगासन और त्रिकोणासन जैसे आसान योगासन अपनाना बहुत फायदेमंद है। प्राणायाम जैसे अनुलोम-विलोम, कपालभाति और सूर्यभेदी से शरीर में ऊर्जा बढ़ती है और मानसिक तनाव कम होता है। साथ ही हल्का, संतुलित और ताजगी से भरपूर आहार लेना चाहिए। दिन में छोटे-छोटे बदलाव जैसे लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल, टीवी देखते समय स्ट्रेचिंग और हर घंटे में थोड़ी टहलना भी बहुत मदद करते हैं। छोटे बदलाव, थोड़ी-सी सक्रियता और नियमित व्यायाम से न केवल शरीर बल्कि मन और आत्मा भी स्वस्थ रहते हैं। डिजिटल और तेज जिंदगी में भी ये आदतें अपनाकर आप बड़ी बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं।

और पढ़ें स्वाद और सेहत का साथी हींग, पाचन से लेकर वजन घटाने तक में फायदेमंद

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

नवीनतम

आरएसएस शताब्दी वर्ष: मुजफ्फरनगर में विराट हिंदू सम्मेलन, स्वामी यशवीर महाराज ने दिया एकता का मंत्र

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के ऐतिहासिक उपलक्ष्य में मुजफ्फरनगर के नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
आरएसएस शताब्दी वर्ष: मुजफ्फरनगर में विराट हिंदू सम्मेलन, स्वामी यशवीर महाराज ने दिया एकता का मंत्र

दिल्ली मेट्रो फेज-4 नेटवर्क में 14,630 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा

   नयी दिल्ली।दिल्ली सरकार ने दिल्ली मेट्रो रेल ट्रांजिट सिस्टम (एमआरटीएस) के फेज- 4 के बाकी तीन गलियारों के लिए अपने...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
   दिल्ली मेट्रो फेज-4 नेटवर्क में 14,630 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने श्री राम जन्मभूमि का किया दर्शन पूजन

अयोध्या। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने रविवार को श्री राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में दर्शन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने श्री राम जन्मभूमि का किया दर्शन पूजन

बकरी चराने गए किशोर के हाथ में फटा विस्फोटक, भर्ती

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जनपद के चरखारी थाना क्षेत्र स्थित सालट गांव में जंगली जानवरों के शिकार के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
 बकरी चराने गए किशोर के हाथ में फटा विस्फोटक, भर्ती

घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के चलते गौतम बुद्धनगर में नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों का समय बदला

नोएडा। घने कोहरे और अत्यधिक सर्दी के चलते जनपद गौतम बुद्ध नगर में नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के चलते गौतम बुद्धनगर में नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों का समय बदला

उत्तर प्रदेश

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने श्री राम जन्मभूमि का किया दर्शन पूजन

अयोध्या। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने रविवार को श्री राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में दर्शन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने श्री राम जन्मभूमि का किया दर्शन पूजन

बकरी चराने गए किशोर के हाथ में फटा विस्फोटक, भर्ती

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जनपद के चरखारी थाना क्षेत्र स्थित सालट गांव में जंगली जानवरों के शिकार के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
 बकरी चराने गए किशोर के हाथ में फटा विस्फोटक, भर्ती

मुरादाबाद: NH-09 पर चलती बस बनी डिलीवरी रूम, महिला ने बच्ची को दिया जन्म

मुरादाबाद  । उत्तर प्रदेश के दिल्ली-मुरादाबाद नेशनल हाईवे (NH-09) पर एक अद्भुत और सुखद घटना सामने आई है। मुरादाबाद की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद:  NH-09 पर चलती बस बनी डिलीवरी रूम, महिला ने बच्ची को दिया जन्म

सहारनपुर: डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक की AGM में शाखा प्रबंधकों और श्रेष्ठ ग्राहकों का सम्मान

सहारनपुर। डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शाखा प्रबंधकों, समिति सचिवों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक की AGM में शाखा प्रबंधकों और श्रेष्ठ ग्राहकों का सम्मान