किशोरावस्था में व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम: नई स्टडी में खुलासा

On
रविता ढांगे Picture

 नई दिल्ली। एक नए अध्ययन से पता चला है कि किशोरावस्था में नियमित शारीरिक गतिविधि (फिजिकल एक्टिविटी) ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम को कम कर सकती है, क्योंकि यह ब्रेस्ट टिश्यू की संरचना और तनाव से जुड़े बायोमार्कर्स को प्रभावित करती है। यह अध्ययन कोलंबिया यूनिवर्सिटी मेलमैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ और हर्बर्ट इर्विंग कॉम्प्रिहेंसिव कैंसर सेंटर के शोधकर्ताओं द्वारा किया गया, जो जनवरी 2026 में प्रकाशित हुआ। कोलंबिया यूनिवर्सिटी की ताजा स्टडी ब्रेस्ट कैंसर रिसर्च जर्नल में प्रकाशित हुई है। इसमें किशोरियों (उम्र 14-19) पर आरपीए (रीक्रिएशनल फिजिकल एक्टिविटी) और ब्रेस्ट टिश्यू कंपोजिशन (बीटीसी), ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस (15-एफ2टी-आइसोप्रोस्टेन) और इंफ्लेमेशन बायोमार्कर्स का अध्ययन किया गया।

सप्ताह में 2 घंटे या अधिक आरपीए करने वाली लड़कियों में ब्रेस्ट में पानी की मात्रा कम और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम पाया गया। अध्ययन से इस बात पर नई रोशनी पड़ती है कि किशोरावस्था के दौरान शारीरिक गतिविधि—जो ब्रेस्ट डेवलपमेंट का एक अहम समय होता है—भविष्य में ब्रेस्ट कैंसर के खतरे से जुड़े बायोलॉजिकल तरीकों को कैसे प्रभावित कर सकती है। शोधकर्ता रेबेका केहम ने कहा कि यह स्टडी आरपीए को ब्रेस्ट कैंसर रिस्क के जैविक पाथवे से जोड़ती है, जो भविष्य में जोखिम कम करने के लिए नीतियां बनाने में मदद करेगी। केहम ने आगे कहा, "हमारे नतीजों से पता चलता है कि मनोरंजक रीक्रिएशनल फिजिकल एक्टिविटी का संबंध किशोर लड़कियों में ब्रेस्ट टिश्यू की बनावट और स्ट्रेस बायोमार्कर में बदलाव से है, जो बॉडी फैट से अलग है, जिसका ब्रेस्ट कैंसर पर असर हो सकता है।" यह स्टडी वयस्क महिलाओं पर पहले की गई रिसर्च से मेल खाती है, जिसमें दिखाया गया है कि ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी का संबंध कम मैमोग्राफिक ब्रेस्ट डेंसिटी से है, जो ब्रेस्ट कैंसर के खतरे का एक मुख्य संकेत है।

और पढ़ें स्वाद और सेहत का साथी हींग, पाचन से लेकर वजन घटाने तक में फायदेमंद

किशोरावस्था के दौरान, प्रतिभागियों ने बीते एक हफ्ते में की गई शारीरिक गतिविधियों पर बात की, जिसमें संगठित और असंगठित दोनों तरह की गतिविधियां शामिल थीं। इन्होंने क्लिनिक विजिट पूरी कीं, जिसमें खून और यूरिन के सैंपल लेने के साथ-साथ ब्रेस्ट टिश्यू का असेसमेंट भी शामिल था। इस स्टडी में लड़कियों की औसत उम्र 16 साल थी। आधे से अधिक (51 प्रतिशत) ने बीते हफ्ते कोई मनोरंजक शारीरिक गतिविधि न करने की बात कही। तिहत्तर प्रतिशत ने संगठित गतिविधियों में कोई हिस्सा नहीं लिया, और 66 प्रतिशत ने असंगठित गतिविधियों में कोई हिस्सा नहीं लिया। सुसान जी. कोमेन फाउंडेशन के अनुसार, बचपन और किशोरावस्था में सक्रिय महिलाओं में बाद में जोखिम कम होता है। यह खोज स्वास्थ्य नीतियों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दिखाती है कि स्कूलों में खेल-कूद को बढ़ावा देकर ब्रेस्ट कैंसर को रोका जा सकता है। 

और पढ़ें मौन व्रत : दुरुस्त सेहत तो कोसों दूर रहती हैं मानसिक समस्याएं

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

आरएसएस शताब्दी वर्ष: मुजफ्फरनगर में विराट हिंदू सम्मेलन, स्वामी यशवीर महाराज ने दिया एकता का मंत्र

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के ऐतिहासिक उपलक्ष्य में मुजफ्फरनगर के नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
आरएसएस शताब्दी वर्ष: मुजफ्फरनगर में विराट हिंदू सम्मेलन, स्वामी यशवीर महाराज ने दिया एकता का मंत्र

दिल्ली मेट्रो फेज-4 नेटवर्क में 14,630 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा

   नयी दिल्ली।दिल्ली सरकार ने दिल्ली मेट्रो रेल ट्रांजिट सिस्टम (एमआरटीएस) के फेज- 4 के बाकी तीन गलियारों के लिए अपने...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
   दिल्ली मेट्रो फेज-4 नेटवर्क में 14,630 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने श्री राम जन्मभूमि का किया दर्शन पूजन

अयोध्या। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने रविवार को श्री राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में दर्शन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने श्री राम जन्मभूमि का किया दर्शन पूजन

बकरी चराने गए किशोर के हाथ में फटा विस्फोटक, भर्ती

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जनपद के चरखारी थाना क्षेत्र स्थित सालट गांव में जंगली जानवरों के शिकार के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
 बकरी चराने गए किशोर के हाथ में फटा विस्फोटक, भर्ती

घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के चलते गौतम बुद्धनगर में नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों का समय बदला

नोएडा। घने कोहरे और अत्यधिक सर्दी के चलते जनपद गौतम बुद्ध नगर में नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के चलते गौतम बुद्धनगर में नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों का समय बदला

उत्तर प्रदेश

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने श्री राम जन्मभूमि का किया दर्शन पूजन

अयोध्या। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने रविवार को श्री राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में दर्शन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने श्री राम जन्मभूमि का किया दर्शन पूजन

बकरी चराने गए किशोर के हाथ में फटा विस्फोटक, भर्ती

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जनपद के चरखारी थाना क्षेत्र स्थित सालट गांव में जंगली जानवरों के शिकार के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
 बकरी चराने गए किशोर के हाथ में फटा विस्फोटक, भर्ती

मुरादाबाद: NH-09 पर चलती बस बनी डिलीवरी रूम, महिला ने बच्ची को दिया जन्म

मुरादाबाद  । उत्तर प्रदेश के दिल्ली-मुरादाबाद नेशनल हाईवे (NH-09) पर एक अद्भुत और सुखद घटना सामने आई है। मुरादाबाद की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद:  NH-09 पर चलती बस बनी डिलीवरी रूम, महिला ने बच्ची को दिया जन्म

सहारनपुर: डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक की AGM में शाखा प्रबंधकों और श्रेष्ठ ग्राहकों का सम्मान

सहारनपुर। डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शाखा प्रबंधकों, समिति सचिवों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक की AGM में शाखा प्रबंधकों और श्रेष्ठ ग्राहकों का सम्मान