Tuesday, June 25, 2024

मध्यप्रदेश के आधे हिस्से में भीषण गर्मी के साथ लू का अलर्ट, कई जिलों में पारा 44 डिग्री पार

भोपाल। मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का सिलसिला जारी है। राज्य के कई जिले तेज गर्मी और लू की मार झेल रहे हैं। ग्वालियर-चंबल की गर्मी मालवा-निमाड़ की ओर भी शिफ्ट हो गई है। इस वजह से इंदौर, उज्जैन, खंडवा, शाजापुर में तेज गर्मी पड़ रही हैं। यहां तापमान रिकॉर्ड 44 से 46 डिग्री के पार जा पहुंचा है। गुरुवार को गुना सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 46.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, भोपाल, इंदौर और उज्जैन सीजन के सबसे गर्म रहे। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है। आज प्रदेश के आधे हिस्से में लू चलने की चेतावनी भी जारी की है।

मौसम विभाग ने बताया कि 4-5 दिन पहले तक एक ट्रफ लाइन तेलंगाना से पूर्वी मध्यप्रदेश तक बनी थी, जो गुजर गई है। वहीं, शुष्क पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा था। इस वजह से उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी गर्म हवाएं प्रदेश के उत्तरी हिस्से को ज्यादा प्रभावित कर रही थी। पिछले 24 घंटे की बात करें, तो राजस्थान के ऊपर चक्रवाती घेरा है। इस वजह से इंदौर, उज्जैन संभाग में पश्चिमी हवाएं प्रभावी हैं। इस कारण कुछ जिलों में लू का असर रहा। ग्वालियर-चंबल के साथ मालवा-निमाड़ में भी भीषण गर्मी है। मई के आखिरी तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इससे पहले, गुरुवार को गुना में तापमान रिकॉर्ड 46.6 डिग्री रहा। वहीं, भोपाल में पारा 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सीजन का सबसे अधिक है। लगातार 5 दिन से पारा 42 डिग्री के पार है। खंडवा में 45.1 डिग्री, शाजापुर में 45.3 डिग्री और रतलाम में भी पारा 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उज्जैन में भी पारा 45 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर में 42.4 डिग्री और जबलपुर में पारा 41.5 डिग्री दर्ज किया गया। नर्मदापुरम, सीधी, उमरिया, बैतूल, मंडला, छिंदवाड़ा, खजुराहो, नौगांव, रायसेन, दतिया, नरसिंहपुर, सागर, शिवपुरी, टीकमगढ़, दमोह, धार और खरगोन में तापमान 40 डिग्री से लेकर 44.6 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भीषण गर्मी के अलावा बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट में आंधी-बारिश की भी संभावना जताई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय