Friday, April 25, 2025

गाजियाबाद में जाली नोट चला रहे दो युवकों को हिंदू युवा वाहिनी टीम ने पकड़ा

गाजियाबाद। थाना मुरादनगर क्षेत्र के जीतपुर काॅलोनी में हिंदू युवा वाहिनी की टीम ने जाली नोट चला रहे दो युवकों को पकड़ लिया। टीम ने दोनों युवकों को पुलिस को सौंप दिया। जाली नोट चलाने वाले युवकों का साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है।

 

 

[irp cats=”24”]

हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि जीतपुर में कुछ बाहरी लोग जाली नोट बदलने के इरादे से आते हैं। पुलिस से इसकी शिकायत की थी। वाहिनी के सदस्य इनसे ग्राहक बनकर मिले और बातचीत का वीडियो बनाया। वीडियो में युवक असली नोट के बदले में बड़ी संख्या में नकली नोट उपलब्ध कराने की बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

 

वाहिनी की टीम ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। टीम ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। इनके कब्जे से कुछ जाली नोट भी बरामद हुए हैं। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय