Sunday, April 20, 2025

मुजफ्फरनगर में गीता जयंती महोत्सव पर विशाल गीता पाठ एवं हवन का आयोजन संपन्न

मुजफ्फरनगर। परमपूज्य गुरुदेव महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज की प्रेरणा से श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर एवं सत्संग भवन ट्रस्ट परिवार द्वारा गीता जयंती महोत्सव 2024 के शुभ अवसर पर गीता जी के हवन, गीता पाठ एवं एक मिनट सामूहिक गीता पाठ का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सत्संग भवन, पेट्रोल पंप के पास, शामली रोड पर संपन्न हुआ।

 

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश ढ़ेर, बदमाश की गोली लगने से दरोगा हुआ घायल

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात विद्वान पंडितों ने गीता जी के श्लोकों के साथ हवन और गीता जी की आरती संपन्न कराई। श्री कृष्ण भक्ति में रमे भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सुबह 11 बजे एक मिनट के सामूहिक गीता पाठ (तीन श्लोक) का आयोजन रहा, जिसमें सत्संग भवन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरे समर्पण भाव के साथ भाग लिया।

 

सीमांकन विवाद को लेकर किसानों के पक्ष में बोले राकेश टिकैत, वन विभाग ने दी राहत का भरोसा

महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज की प्रेरणा से, शहर के विभिन्न स्थानों पर गीता पाठ कराया गया। मुजफ्फरनगर कारागार में लगभग 2500 बंदियों ने सामूहिक गीता पाठ किया, जिसका विशेष सहयोग शैलेन्द्र किंगर ने किया। शहर के विभिन्न मंदिरों में विद्वान पंडितों ने गीता पाठ कराया, वहीं विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं के नेतृत्व में लगभग 11,000 विद्यार्थियों ने गीता पाठ में भाग लिया।

 

मुजफ्फरनगर में रैन बसेरे में अवैध वसूली पर चेयरपर्सन ने मांगी रिपोर्ट, जांच के आदेश

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्याम लाल बंसल, सुरेंद्र अग्रवाल, एडवोकेट अमरकांत गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, त्रिलोक चंद, महेंद्र गोयल, गिरीश अग्रवाल, लोकेश चंद्र, अखिलेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अतुल गर्ग, रामबीर सिंह, सुभाष गोयल, अजय गर्ग, प्रेम प्रकाश अरोड़ा और अशोक शर्मा सहित अनेक श्रद्धालुओं एवं महिलाओं ने विशेष भूमिका निभाई।
सत्संग भवन में उपस्थित श्रद्धालुओं को कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस भव्य आयोजन के लिए श्रीकृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार ने सभी सहभागियों, विद्वानों एवं श्रद्धालुओं का आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर पुलिस लाइन में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संकल्प, SSP ने दिलाई एकता की शपथ

 

यह जानकारी अतुल कुमार गर्ग, महामंत्री, श्रीकृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर द्वारा दी गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय