Tuesday, April 29, 2025

गाजियाबाद में बुजुर्ग दंपति पर हमला करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में नौकरी लेने पहुंचे पति पत्नी ने बुजुर्ग दंपत्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटों में खुलासा कर दिया है।

उपायुक्त ट्रांस हिंडन विवेक चंद यादव ने बताया कि गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र के अंदर बृहस्पतिवार को पति पत्नी एक बुजुर्ग दंपत्ति के यहां नौकरी लेने पहुंचे, वही घर में बुजुर्ग दंपत्ति को अकेला देख दोनों के मन में घर के अंदर लूट की लालसा उठ गई और इस पूरी घटना को अंजाम देने के लिए अश्मित ने पास में पड़े चाकू और हथौड़े से बुजुर्ग दंपत्ति पर कई वार करते हुए दोनों को घायल कर दिया।

[irp cats=”24”]

वही अश्मित और उसकी पत्नी काव्या घर के अंदर कीमती सामान को बटौर कर वहां से गायब हो गए। घटना की पुलिस को जानकारी मिलते ही इस पर कई टीमें डीसीपी ट्रांस हिंडन द्वारा नियुक्त की गई, जिसमें पुलिस को सफलता मिलते हुए 24 घंटे में इस पूरे घटनाक्रम का थाना इंदिरापुरम पुलिस ने खुलासा किया है। और दोनों आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय