Tuesday, April 22, 2025

नोएडा में बदमाशों ने पुलिस टीम पर चलाई गोली, दो घायल

नोएडा। हाइटेक शहर नोएडा में पुलिस टीम पर गोली चलाकर भाग रहे दो शातिर बदमाश, पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ चलाई गई गोली से घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने कल ग्राम बरौला में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना को लेकर ग्राम बरौला में दहशत का माहौल है।

 

एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि बीती रात्रि को ग्राम बरौला में आपसी रंजीश के चलते मेंहदी हसन नामक व्यक्ति की दो लोगों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

 

इस मामले की जांच पड़ताल कर रही थाना सेक्टर- 49 पुलिस और बदमाशों के बीच ग्राम बरौला की पुलिया के पास मेंहदी हसन नामक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल करने वाले अभियुक्तों अनुज और नितिन के बीच आला कत्ल की बरामदगी के दौरान मुठभेड़ हो गई। उन्होंने बताया कि अनुज एवं नितिन के द्वारा कल मेहंदी हसन नामक व्यक्ति को चाकू मारा गया था जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी।

 

दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था एवं इनको आला कत्ल की बरामद के लिए पुलिस टीम लेकर जा रही थी। उन्होंने बताया कि आला कत्ल की बरामदगी के बाद दोनों बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी के द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें दोनों अभियुक्त अनुज और नितिन घायल हुए। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

यह भी पढ़ें :  नोएडा स्थापना दिवस पर सेक्टर-24 में लगा 7वां वाटर एटीएम, मिलेगा निःशुल्क शुद्ध पेयजल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय