https://youtu.be/ZtVqrq_j3Ro
गाजियाबाद | मुरादनगर मुरादनगर से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। नगर पालिका क्षेत्र में स्थित लगभग 500 साल पुरानी ऐतिहासिक सराय, जो शेरशाह सूरी के शासनकाल की धरोहर मानी जाती है, उस पर अवैध निर्माण का गंभीर मामला सामने आया है। हेल्प एशियन फाउंडेशन ने इस विरासत को बचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मुज़फ्फरनगर में पेपर मिल की काली राख से नागरिक हुए परेशान, सांस लेना हुआ मुश्किल, किया हंगामा
यह ऐतिहासिक सराय वर्षों तक मुरादनगर की पहचान रही है, लेकिन अब यह भूमाफियाओं और असामाजिक तत्वों के कब्जे में बताई जा रही है। फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष यूसुफ खान ने आरोप लगाया है कि कुछ भ्रष्ट अधिकारियों और स्थानीय रसूखदारों की मिलीभगत से इस स्थल की गुंबदें तोड़ी जा रही हैं और वहां पक्के निर्माण किए जा रहे हैं।
यूसुफ खान, प्रदेश अध्यक्ष, हेल्प एशियन फाउंडेशन ने कहा कि “यह लगभग 500 साल पुरानी सराय है, जिसे शेरशाह सूरी ने बनवाया था। आज इस पर भूमाफिया और असामाजिक तत्व कब्जा कर रहे हैं। हमने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, एसडीएम और संबंधित विभागों को शिकायत भेजी है। अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो हम हाईकोर्ट और जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।” संस्था का दावा है कि अवैध कब्जे की पुष्टि गूगल मैपिंग और स्थल निरीक्षण से आसानी से की जा सकती है।
मुज़फ्फरनगर में सड़क पर दिखा अजगर, कार चालकों के बीच फ़ैल गई दहशत