Sunday, May 18, 2025

IMA हुआ एकजुट, कहा- डॉक्टर हेमंत कुमार निर्दोष, दोषी के खिलाफ हो कार्यवाही

 

मुज़फ्फरनगर। जिले में कल सदर बाजार स्थित डॉक्टर हेमंत कुमार के आशीर्वाद हॉस्पिटल पर जानसठ क्षेत्र के पीड़ितों द्वारा डॉक्टर पर अल्ट्रासाउंड में गलत जानकारी देने के आरोप लगाते हुए हंगामा व हॉस्पिटल पर ताला लगा दिया गया था,वही पीड़ितों द्वारा थाना सिविल लाइन में हॉस्पिटल के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए तहरीर दी गई थी। आज पीड़ितों के हंगामे के मामले में IMA की टीम द्वारा अपना स्पष्टीकरण दिया गया और पूरे मामले की जांच की बात की गई है।

आज IMA अध्यक्ष डॉ हेमंत कुमार के साथ पूरी IMA टीम ने अपना समर्थन डॉक्टर को दिया है और IMA की टीम के पदाधिकारियों डॉक्टर ईश्वर चंद्रा, डॉक्टर देवेंद्र मलिक, डॉक्टर यश अग्रवाल, डॉक्टर अभिषेक यादव सहित वरिष्ठ डॉक्टरों ने कहा कि पूरे मामले की गहनता से जांच हो और जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। IMA ने कहा कि डॉक्टर हेमंत कुमार निर्दोष है, हम पुलिस की जांच में सहयोग करेंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय