Wednesday, April 16, 2025

ग्रेटर नोएडा में हुए सड़क हादसे में दो की मौत, रिश्तेदार के घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कार चालक ने कुचला

नोएडा। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए परिजनों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई है। इसके अलावा रिश्तेदार के घर के बाहर खेल रहे एक बच्चे को कार चालक ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बच्चे को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

मायावती ने 16 अप्रैल को बुलाई बड़ी बैठक, भतीजे आकाश को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी !

 

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सौरव कुमार झा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह चिपियाना खुर्द में रहता है। पीड़ित के अनुसार उनके पिता रत्नेश कुमार झा 11 अप्रैल को काम करके घर वापस आ रहे थे, तभी रात 10 बजे के करीब रोड पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
 

यूपी में बीजेपी की फायर ब्रांड नेत्री ऋचा राजपूत को नहीं मिला सरकारी अस्पताल में ईलाज, ट्वीट कर दिया तो मच गया हंगामा !

 

थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अंकित कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके घर पर उनकी बुआ का लड़का आशीष नागर आया हुआ था। उनके साथ उनका 11 वर्षीय बेटा विराज नागर भी आया हुआ था। पीड़ित के अनुसार उनके घर के सामने उनके बुआ के लड़के का बेटा खेल रहा था, तभी एक काले रंग की वर्ना कार के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए विराज को टक्कर मार दिया। इस घटना में उसे गंभीर चोट आई है। उसका इलाज फरीदाबाद के मेट्रो अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें :  नोएडा में बच्चों को बना लिया शिकार, जालसाज ने रची चालाकी से साजिश

 

 

 

शाहनवाज राणा पर बेटे समेत लगी गैंगस्टर, समधी पूर्व विधायक मौहम्मद गाजी भी फंसे, पुलिस ने किया नोटिस जारी

 

थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में आरिफ खान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने पिता कमरुद्दीन के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर नोएडा जा रहे थे, गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में उनके पिता को गंभीर चोट आई है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

 

एक अन्य मामले में श्यामवीर पुत्र सरदार सिंह निवासी ग्राम चचुला दनकौर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका भाई अनिल कुमार जिनकी उम्र 40 वर्ष है वह राजश्री प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करता था। पीड़ित के अनुसार वह ड्यूटी करके मोटरसाइकिल से घर वापस लौट रहा था। उनके अनुसार एक अज्ञात वाहन चालक ने झालड़ा मोड़ के पास उनकी वाहन में टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्जकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय